नई दिल्ली, मई 10। हाल ही में कई कंपनियों ने अपनी बाइकों के दाम बढ़ाए हैं। इनमें देश में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली बाइकों में से एक बुलेट की कीमतें भी बढ़ी हैं। रॉयल एन्फील्ड की बुलेट की शुरुआती कीमत इस समय 1.61 लाख रु है। मगर यदि आपको बुलेट 45 हजार रु में मिल जाए तो कैसा रहेगा। जी हां एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां से आप बुलेट को सिर्फ 45 हजार रु में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कहां से।
Hero, TVS और Bajaj : चेक करें टॉप 3 कंपनियों की प्राइस लिस्ट, जानिए सभी बाइकों और स्कूटरों का रेट
सेकंड हैंड बुलेट खरीदें
अगर आप नयी बुलेट नहीं खरीद सकते तो फिर फिलहाल पुरानी बुलेट से काम चला सकते हैं। कई प्लेटफॉर्मों पर पुरानी बाइकें जम कर बिक रही हैं। इनमें ओएलएक्स भी शामिल है। आपको इस समय ओएलएक्स पर पुरानी सेकंड हैंड बुलेट सिर्फ 45000 रु में मिल जाएगी। जिस रॉयल एनफील्ड की हम बात कर रहे हैं वो आपको ओएलएक्स के बाइक सेक्शन में दिखेगी। इस बाइक की कीमत सिर्फ 45 हजार रुपये तय की गयी है।
कितने साल पुरानी है बाइक
ओएलएक्स पर बिक रही पुरानी बुलेट का इलेक्ट्रा 350 मॉडल बेचा जा रहा है। ये बाइक 2012 की है, जिसमें 350 सीसी का इंजन दिया गया है। ओएलएक्स पर दी गयी जानकारी के अनुसार ये बाइक लगभग 58,000 किलोमीटर तक चली हुई है। अच्छी बात यह है कि बाइक को पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। ये बाइक दिल्ली में रजिस्टर्ड है।
बुलेट है लोगों की पसंद
बता दें कि कोई भी बाइक इंजन के आधार माइलेज देती है। बाइक जितनी हल्की होगी उतना ही अधिक माइलेज देगी। बुलेट एक हेवी इंजन वाली बाइक है। इसलिए इसकी माइलेज कम रहती है। मगर इसके शानदार लुक और पावर के कारण भारत में लोग कम माइलेज के बावजूद बुलेट को खूब पसंद करते हैं। अधिक कीमत के बावजूद ये बाइक सालों से डिमांड में रही है।
बाइक की कंडीशन है अच्छी
जो बुलेट इस समय दिल्ली में ओएलएक्स पर बिक रही है उसके मालिक के अनुसार बाइक की कंडीशन एक दम परफेक्ट है। खरीदने पर आपको अलग से इस पर कुछ भी खर्च नहीं करना होगा। बाइक दिल्ली के त्रीनगर इलाके की रजिस्टर हुई है। इस बाइक को खरीदने के इच्छुक सीधे ओएलएक्स पर जाएं और डायरेक्ट सेलर से बात करें। आप कीमत पर मोल-भाव भी कर सकते हैं।
नयी बुलेट के दाम
इस समय रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 की कीमत 1,61,385 रुपये, रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 ईएस की कीमत 1,77,342 रुपये, रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (डुअल- एसबीएस) की कीमत 2,05,004 रुपये, रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350 की कीमत 2,08,751 रुपये, रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350 (स्टेलर) की कीमत 2,15,023 रुपये और रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350 (सुपरनोवा) की कीमत 2,25,478 रुपये है। बता दें कि रॉयल एनफील्ड ने अप्रैल में अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया था। तब कंपनी ने एक बार फिर अपनी मोटरसाइकिलों की कीमतें बढ़ाई थीं। रॉयल एनफील्ड ने अपनी 350 सीसी सेगमेंट की बाइकों की कीमतों को 13,000 रुपये तक बढ़ाया था। इससे पहले भी कंपनी ने जनवरी 2021 महीने में अपनी मोटरसाइकिलों की कीमतों को 3,000 रुपये तक बढ़ाया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications