Chandra Grahan 2025 Date: साल 2025 का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण मार्च के महीने में लगना वाला है। ग्रहण का समय अलग-अलग देशों और टाइम जोन के अनुसार से होता है। इस बार भारत में साल का पहला चंद्रगहण 13 मार्च 2025 की रात से शुरु होने वाला है और यह चंद्र ग्रहण 14 मार्च की दोपहर तक रहने वाला है।

कहां दिखेगा ये चंद्रग्रहण? (Chandra Grahan 2025)
इस बार, चंद्रमा 14 मार्च यानी होली पर शुक्रवार को सुबह 3:57 बजे UTC (9:27 बजे IST) और 10 बजे UTC (3:30 बजे IST) के बीच पृथ्वी की छाया से गुजरेगा। ऐसे में संपूर्ण चंद्र सतह सुबह 6:26 बजे यूटीसी (1:56 बजे आईएसटी) से सुबह 7:21 बजे (12:51 बजे आईएसटी) तक लाल रहने की संभावना है।
उत्तर और दक्षिण अमेरिका के लोगों इस ब्रह्मांडीय घटना देख पाएंगे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के अनुसार, यह ग्रहण पश्चिमी गोलार्ध के कुछ अन्य क्षेत्रों में भी नजर आएगा। आपको बता दें कि मार्च में लगने वाले इस चंद्र ग्रहण के बाद अगला चंद्र ग्रहण नवंबर में होगा।
क्या भारत में नजर आएगा ये चंद्रग्रहण? (Lunar Eclipse 2025 Time In India)
भारत में इस बार होली पर चंद्र ग्रहण का साया रहने वाला है, लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसी वजह से इसका सूतक काल(lunar eclipse sutak time) भारत में मान्य नहीं होगा। दुनियाभर की कुल आबादी का केवल 13% हिस्सा ही पूर्ण चंद्र ग्रहण को देख सकेंगे। वहीं, यह चंद्रग्रहण पश्चिमी और मध्य यूरोप के अन्य स्थानों से आंशिक रूप से दिखाई देगा। इन क्षेत्रों में, 14 मार्च को पश्चिम में स्थापित होने से कुछ मिनट पहले चंद्रमा पूरी तरह से ग्रहण हो जाएगा।
कैसे देख सकते हैं ये चंद्र ग्रहण? (total lunar eclipse 2025)
साल का पहला चंद्र ग्रहण लोगों बिना किसी उपकरण के नजर आएगा। हालांकि, लोग बेहतर तरह से देखने के लिए दूरबीन या टेलीस्कोप का इस्तेमाल कर सकते हैं। मार्च में लगने वाले ग्रहण के बाद, अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण 7-8 सितंबर, 2025 और 2-3 मार्च, 2026 को हो सकता है।
14 मार्च को होगा 'ब्लड मून'
14 मार्च को होने वाला चंद्रग्रहण "ब्लड मून" होगा। ऐसा तब होता है जब पृथ्वी सीधे सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है जिससे चंद्रमा लाल दिखाई देता है। ये घटना इसलिए होती है क्योंकि पृथ्वी का वायुमंडल अन्य रंगों को अवशोषित कर लेता है जबकि यह सूर्य की कुछ रोशनी को चंद्रमा की ओर मोड़ देता है जिससे वह लाल दिखाई देता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications