नई दिल्ली, अगस्त 30। आज कल हर किसी व्यक्ति का खाता बैंक में होना आम बात है। लेकिन बहुत बार पढ़ाई और नौकरी की वजह से व्यक्ति एक शहर से दूसरे शहर में जाकर रहने लगता है। ऐसे में कई बार बैंक से संबंधित कुछ ऐसे काम निकल आते है। जिस वजह से व्यक्ति को उस बैंक के काम के लिए उसी शहर जाना पड़ता है। क्योंकि बैंक खाता उन्होंने उनके शहर में ही खुलवाया होता है। व्यक्ति जिस शहर में अपना खाता खुलवाता है। उसे ही होम ब्रांच कहते है और उसी बैंक की दूसरी शाखाओं को नॉन होम ब्रांच कहा जाता है।
कैसे बदले होम ब्रांच
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ये दो ऐसे बड़े बैंक है। जिनके पास बहुत अधिक ग्राहक है और एसबीआई और पीएनबी के पास ये सुविधा आसानी से उपलब्ध है। इस सुविधा का उपयोग कर आप जब चाहो अपना होम ब्रांच बदल सकते हो। होम ब्रांच बदलने के लिए खाताधारक की इंटरनेट बैंकिंग चालू होनी चाहिए। क्योंकि होम ब्रांच चेंज करने के लिए इंटरनेट बैंकिंग चालू होना बेहद जरूरी है साथ ही खाताधारक का मोबाइल नंबर भी बैंक में रजिस्टर्ड होना जरूरी है।
अपना एसबीआई खाते है होम ब्रांच कैसे बदले
यदि आपका खाता एसबीआई में है और आप अपना होम ब्रांच बदलना चाहते है तो इसके लिए आपको सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक डब्लू डब्लू डब्लू डॉट एसबीआई ऑनलाइन डॉट कॉम वेबसाइट पर जाना होगा और यदि आप इंटरनेट बैंकिंग पहले से इस्तेमाल कर रहे है तो आप पर्सनल बैंकिंग पर क्लिक करें और यदि आप पहले से इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग पहले से नही कर रहे है तो फिर आपको आईडी पासवर्ड क्रिएट करनी होगी।
आगे की प्रक्रिया
इसके बाद आप ई सेवा का उपयोग कर लेफ्ट साइड में दिए गए क्विक लिंक में ट्रांसफर ऑफ़ सेविंग अकाउंट सेक्शन में जाना होगा इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा। उसके बाद यह आप ट्रांसफर करने वाला खाता पर क्लिक करें। उसके बाद आपको जिस ब्रांच में खाता ट्रांसफर करना है। उस ब्रांच का कोड डाल कर बैंक का नाम का विकल्प का चयन करें टर्म एंड कंडीशन पढ़ कर सबमिट पर क्लिक करें
इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल में ओटीपी आएगा उसको डाल का वेरीफाई कर ले। एमकेउसके कुछ दिनों में बाद आपका खाता का होम ब्रांच भी ट्रांसफर हो जाएगा।
अपना पीएनबी खाते का होम ब्रांच कैसे बदले
यदि आपका खाता पीएनबी बैंक में है तो फिर आप इंटरनेट बैंकिंग की सहायता से अपना बैंक ब्रांच बदल सकते है। इसके लिए आपको सबसे पहले पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वह पर जाकर इन्टरनेट बैंकिंग की सहायता से वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद अंदर सर्विस वाला विकल्प पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आपको चेंज होम ब्रांच विकल्प पर क्लिक करके सर्विस रिक्वेस्ट एंड ट्रैकिंग मेनू पर जाकर आप अपना खाता नंबर देकर कंटिन्यू विकल्प पर क्लिक करें।
आगे की प्रक्रिया
आप जिस ब्रांच को अपना होम ब्रांच बनाना चाहते है। आप उस बैंक का कोड डाल कर ब्रांच का नाम चुनना होगा। उसके बाद आपको ट्रांजेक्शन पासवर्ड डालना होगा। सबमिट करते ही होम ब्रांच बदलने की रिक्वेस्ट चली जायेगी। उसके कुछ दिनों के बाद आपका होम ब्रांच बदल जायेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications