कोरोना के कारण देश में सारे बाज़ार बंद पड़ें जिसका देश के आर्थिक क्षेत्र में मंदी का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। सोने-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला।
नई दिल्ली: कोरोना के कारण देश में सारे बाज़ार बंद पड़ें जिसका देश के आर्थिक क्षेत्र में मंदी का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। सोने-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। शुक्रवार को आज 24 कैरेट सोने का भाव आज के मुकाबले 357 रुपये महंगा होकर 46221 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं अगर बात करें 22 कैरेट सोने के रेट की तो 10 ग्राम गोल्ड 916 की कीमत शुक्रवार सुबह 42338 रुपये रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट उनकी औसत कीमत अपटेड करती है।

वहीं शुक्रवार को एमसीएक्स पर चांदी वायदा में 0.71 फीसद की तेजी दिखी। चांदी के हाजिर मांग के चलते जुलाई डिलीवरी के लिए चांदी का वायदा भा 43,431 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। 308 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ शुक्रवार को 6,682 लाट कारोबार हुआ। सितंबर की डिलीवरी के लिए भी 371 रुपये की तेजी दिखी। चांदी वायदा 43894 रुपये प्रति किलो के रेट से कुल 43 लाट का कारोबार हुआ।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
घर बैठे करें सोने में करें निवेश
भारत सरकार की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की दूसरी किस्त शुरू होने जा रही है। 11 मई से 15 मई के बीच इसे निवेश के लिए खोला जाएगा। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 8 सितंबर तक छह किस्तों में निवेश के लिए खुलेगी। इसस पहले अप्रैल में भी स्कीम की पहली किस्त खोली गई थी। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें निवेश करने पर सालाना 2.5 फीसदी तक का ब्याज भी मिलता है।
करें सोने की पहचान
हालमार्क वाली ज्वैलरी पर हॉलमार्क का निशान और कुछ अंक जैसे 999, 916, 875 लिखे होते हैं। इन्ही अंकों में आपके सोने की शुद्धता का राज छुपा होता है। ध्यान रहे हालमार्क के निशान के साथ 999 नंबर वाले सोने की ज्वैलरी 24 कैरेट की होती है। 999 का मतलब इसमें सोने की शुद्धता 99.9 फीसदी है। इसी तरह 23 कैरेट सोने पर 995, वहीं 22 कैरेट सोने पर 916, 21 कैरेट पर 875, 18 कैरेट पर 750 अंक पड़े होते हैं। लॉकडाउन के कारण सर्राफा बाजार बंद हैं। इस वजह से भले ही आम आदमी सोने की खरीददारी नहीं कर रहा, इसके बावजूद गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications