ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बदलाव किया गया है। जी हां हाल ही में सरकार ने मोटर व्हीकल एक्ट में कुछ संशोधन किए हैं।
नई दिल्ली: ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बदलाव किया गया है। जी हां हाल ही में सरकार ने मोटर व्हीकल एक्ट में कुछ संशोधन किए हैं। नए नियम में संशोधन के साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े नियम में भी बदलाव किया गया है। अब आपको ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए भी फिर से ड्राइविंग टेस्ट देना होगा। जी हां इन संशोधनों के मुताबिक यदि आपका ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर हो गया है और उसे एक्सपायर हुए एक साल से ज्यादा हो गया है तो आपको ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए ड्राइविंग टेस्ट देना होगा। 1 दिसंबर से अनिवार्य होगा फास्टैग, जानें क्या है फायदे

पहले 5 साल के लिए था नियम
हालांकि पहले ये नियम 5 साल के लिए था। पहले के नियम के तहत अगर किसी का ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर हुए 5 साल से ज्यादा का वक्त बीत गया है तो उसे रिन्यू करवाने के लिए दोबारा ड्राइविंग टेस्ट देना पड़ता था, लेकिन नए मोटर वीइकल ऐक्ट के तहत इसकी समयसीमा अब 5 साल से घटाकर 1 साल कर दी गई है।
जानकारी दें कि मोटर व्हीकर एक्ट में हुआ संशोधन एक सितंबर से लागू हुआ है। इसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस को रिन्यू करवाने से संबंधित इस नियम को लेकर लोगों ने विरोध किया। लोगों का कहना है कि लाइसेंस रिन्यू कराने में आंखों का और मेडिकल टेस्ट तो समझ में आती है, लेकिन दोबारा ड्राइविंग टेस्ट का कोई औचित्य नहीं। लोगों ने अपनी नारागजी परिवहन विभाग के अधिकारियों तक भी पहुंचाई है।
नए नियमों और सड़कों से वाकिफ है या नहीं जानना अनिवार्य
नए नियम को लेकर लोगों की नाराजगी पर जब ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि लोगों को लगता है कि हम उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं, लेकिन हम कुछ नहीं कर सकते, हम नियमों से बंधें हैं। अधिकारियों का कहना है कि सरकार को ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए कुछ महीने का समय देने की जरुरत थी, जिसके बाद ही ड्राइविंग टेस्ट की बाध्यता होनी चाहिए थी। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कोई नए नियमों और सड़कों से वाकिफ है या नहीं। इन्हीं बातों की जानकारी के लिए लोगों को दोबारा टेस्ट अनिवार्य किया गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications