1 July : जून का महीना खत्म होने वाला है। कल से जुलाई का महीना शुरू होगा। जुलाई के महीने के शुरू करने के साथ ही कई बदलाव होने वाले है। 1 जुलाई यानी महीने के पहले दिन से लागू होने वाले ये बदलाव आप पर सीधा असर डालेंगे। ऐसे में इसके बारे में आपको जानकारी होना चाहिए तो फिर आइए जानते है पहली तारीख से देश में होने वाले बदलाव के बारे में।
अगर हम 1 जुलाई से होने वाले पहले बदलाव की बात करें, तो फिर हमको पहली तारीख से सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है। मुंबई में महानगर गैस लिमिटेड और दिल्ली इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड हर महीने की पहली तारीख को कीमतों में संशोधन करके नए रेट जाती करती हैं।

वही, अगर हम 1 जुलाई से होने वाले दूसरे बदलाव की बात करें, तो तेल और गैस वितरण कंपनियां भी हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों में संशोधन करती हैं। पूरे भारत में जिसका असर देखने को मिल सकता है। एलपीजी की कीमतों में इस बार भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
अगर हम कल यानी 1 जुलाई से होने वाले तीसरे को सबसे बड़े बदलाव की बात करें तो फिर एचडीएफसी बैंक के साथ फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड का मर्जर हो जायेगा। विलय के बाद बैंक के सभी ब्रांच में एचडीएफसी लिमिटेड की सर्विस मिलने लगेगी।
इसका मतलब यह है कि एचडीएफसी बैंक की ब्रांच में बैंकिंग, लोन सहित दूसरी सभी सेवा मुहैया कराई जाएगी। जैसा किसी भी विलय के देखने के बाद मिलता है। 1 तारीख को होने वाले इस मर्जर के बाद दोनों कंपनियों के जो कस्टमर्स है उन्होंने कुछ चेंजेस देखने को मिल सकते हैं।
अगर हम 1 जुलाई से होने वाले अगले बदलाव की बात करें तो 1 जुलाई 2023 से देश में खराब क्वालिटी के जूते-चप्पलों की मैन्युफैक्चरिंग पर रोक लग सकती है। इसके साथ ही उसकी बिक्री पर भी रोक लग सकती है।
केन्द्र सरकार की तरफ से क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर को देश भर में लगी करने की घोषणा की गई हैं। इसको पहली जुलाई से लागू किया जाना है। इसके लागू होने के बाद सभी फुटवियर कंपनियों के लिए क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर नियमों का पालन करना आवश्यक होगा।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications