नयी दिल्ली। टाटा पावर अगले साल तक इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशनों के अपने नेटवर्क को 700 तक बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है। कंपनी अगले साल तक देश भर में 700 चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगी। टाटा पावर ने पहले ही 100 फास्ट चार्जिंग स्टेशन कई शहरों में लगाये हैं, जिनमें दिल्ली के अलावा मुंबई, बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद शामिल हैं। पहले टाटा पावर की योजना मार्च 2020 तक अपने ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशनों की संख्या 300 तक ले जाने की है। टाटा पावर के इस कदम से ई-वाहनों को चार्ज करने की सुविधा बढ़ेगी। साथ ही ये देश में ई-वाहनों की संख्या बढ़ाने में काफी मददगार होगा। सरकार ने देश में ई-वाहनों की संख्या बढ़ाने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल पर जीएसटी रेट भी घटा कर 12 फीसदी से 5 फीसदी कर दिया है।

कहां लगायेगी चार्जिंग स्टेशन
बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार टाटा पावर के सीईओ का कहना है कि हम उन स्थानों को मैप कर रहे हैं जहां ईवी लॉन्च किए गए हैं और हम उन शहरों में चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेंगे। हमारा उद्देश्य अगले वर्ष तक इस संख्या को लगभग 700 तक ले जाना है। उन्होंने कहा कि हम केवल सार्वजनिक स्थानों पर ध्यान देने के साथ ही होम ईवी चार्जिंग स्टेशन भी उपलब्ध कराएंगे। हम होम चार्जिंग के साथ-साथ मेट्रो स्टेशनों, शॉपिंग मॉल, सिनेमाघरों और राजमार्ग पर पब्लिक चार्जिंग के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करेंगे।
मेट्रो और नगर निगम से बातचीत
ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए टाटा पावर मेट्रो रेल प्राधिकरण और नगर निगम के साथ पहले से ही बातचीत कर रही है। इसके अलावा यह टाटा समूह के आउटलेट जैसे क्रोमा, वेस्टसाइड, टाइटन वॉच शोरूम और इंडियन होटल्स में चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगी। टाटा पावर ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और इंद्रप्रस्थ गैस के रिटेल आउटलेट पर ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए समझौते भी किये हैं। मुंबई में कंपनी पहले ही 30 स्टेशन स्थापित कर चुकी है, जिसे अगले साल तक बढ़ाकर 200 करने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें - Tata की कारों की नयी प्राइस लिस्ट, बजट के बाद ये हैं दाम
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications