नई दिल्ली, जनवरी 19। अब भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। लोग जम कर दो और चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीद रहे हैं। मगर अकसर दोपहिया इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमत काफी अधिक है। जैसे कि बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की दिल्ली में कीमत 1 लाख रु से अधिक है। ऐसे में आम आदमी के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना इतना आसान भी नहीं है। मगर कुछ ऐसे ब्रांड्स भी है, जो काफी कम कीमत वाले ई-स्कूटरों की पेशकश कर रहे हैं। हम यहां आपको 4 ऐसे ई-स्कूटरों की जानकारी देंगे, जिनकी कीमत 40 हजार रु से भी कम है। इन्हें आप आराम से खरीद सकते हैं।
इवोलेट पॉनी
इवोलेट पॉनी का इलेक्ट्रिक स्कूटर 2 वेरिएंट में उपलब्ध है। इनमें एक मॉडल है ईजेड, जिसकी कीमत 39,541 रुपये है। ये एक बजट इलेक्ट्रिक स्कूटर है। बता दें कि ये स्कूटर एक बार में फुल चार्ज होने पर 80 किलोमीटर तक चल सकता है। वहीं इसकी टॉप स्पीड की बात करें तो ये 25 किलोमीटर प्रति घंटा की है। ध्यान रहे कि इवोलेट पॉनी को फुल चार्ज होने में 8 घंटे तक का समय लगेगा। ये स्कूटर सिर्फ रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ये स्कूटर 250 वॉट की मोटर से लैस है।
एम्पीयर वी48
एम्पीयर वी48 भी एक सस्ता स्कूटर है। सिर्फ 37790 रुपये की कीमत वाले इस स्कूटर की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक की है। ये स्कूटर केवल एक वेरिएंट में ही मार्केट में पेश किया गया है। ये स्कूटर एक 48वी और 20 एएच की बैटरी से लैस है। ये 250 वॉट की मोटर (बीएलडीसी मोटर) के साथ आता है। कंपनी के दावे के अनुसार इस स्कूटर को एक बार चार्ज करें तो 50 किमी तक का सफर किया जा सकता है।
उजास ईजेडवाई
उजास ईजेडवाई की कीमत 31880 रु है। ये इसकी शुरुआती कीमत है। ये स्कूटर 48 वॉट और 26 एएच का बैटरी से लैस है, जिसमें 250 वॉट की मोटर भी दी गई है। बैटरी की चार्जिंग के लिए कंपनी ने दावा किया है कि इसे नॉर्मल चार्जर से चार्ज किया जाए तो फुल चार्ज होने में 6 से 7 घंटे का समय लग सकता है। वहीं एक बार फुल चार्ज हो जाए तो ये 60 किलोमीटर तक चल सकता है।
उजास ईगो एलए
इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 34880 रु है। जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत भी 40000 रु से कम है। आपको इसका टॉप मॉडल केवल 39880 रु में मिल जाएगा। ये स्कूटर 60 लाट, 26 एएच की बैटरी से लैस है। इसमें 250 वाट की मोटर दी गई है। इसे आप नॉर्मल चार्जर से चार्ज करें तो फुल चार्ज होने में 7 घंटे तक का समय लग सकता है।
एक और सस्ता मॉडल
डार्विन ने भी हाल ही में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों को मार्केट में उतारा है। डार्विन का दावा है कि ये तीनों इलेक्ट्रिक स्कूटर बैटरी स्वैपिंग तकनीक के साथ तैयार किए गए हैं। इन स्कूटरों में डी5, डी7 और डी14 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत क्रमशः 68,000 रु, 73,000 रु और 77,000 रु (एक्स-शोरूम) है। कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कई नई तकनीकों और सुविधाओं से लैस हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications