नयी दिल्ली। अगर आप होम लोन लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। एचडीएफसी आपको नये साल में सस्ते होम लोन का तोहफा दे रहा है। प्रमुख फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी के नये कदम से इसके सभी ग्राहकों को फायदा मिलेगा। दरअसल कंपनी ने अपनी रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट में कटौती करने की घोषणा की है। एचडीएफसी 6 जनवरी से अपनी रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट में 5 आधार अंकों या 0.05 फीसदी की कटौती करने जा रही है। एचडीएफसी ने बीएसई को दी गयी जानकारी में बताया है कि इसने 6 जनवरी से रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट में 5 आधार अंकों की कटौती का फैसला लिया है, जो इसकी एडजस्टेबल होम लोन रेट की बेंचमार्क हैं। इससे एचडीएफसी का होम लोन सस्ता हो जायेगा। यदि आप होम लोन लेने पर विचार कर रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है।

कितनी होगी होम लोन पर रेट
एचडीएफसी की नयी दरों में 30 लाख रुपये तक के लोन पर 8.10 फीसदी, 30 से 75 लाख रुपये तक के लोन पर 8.35 फीसदी और 75 लाख रुपये से अधिक पर 8.40 फीसदी ब्याज दर होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिलाओं के लिए इन दरों में 5 आधार अंकों की छूट भी मिलेगी। दिसंबर में अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा के दौरान आरबीआई द्वारा रेपो रेट कम करने के बावजूद एचडीएफसी ने अपना लोन सस्ता कर दिया है।
एसबीआई पहले ही सस्ता कर चुका है लोन
एचडीएफसी से पहले देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई पहले ही अपनी एक्सटर्नल बेंचमार्क बेस्ड रेट या ईबीआर में 25 आधार अंकों की कटौती कर चुका है। जिससे इसकी यह दर 8.05 फीसदी से घट कर 7.80 फीसदी रह गयी है। एसबीआई की घटी हुई ऋण दरें 1 जनवरी से प्रभाव में आ चुकी हैं। इससे एसबीआई की होम लोन पर ब्याज दरें घटी हैं। यानी 1 जनवरी से आपको 0.25 फीसदी कम ब्याज देना होगा। इस बात की घोषणा एसबीआई ने ट्वीट करके दी थी।
यह भी पढ़ें - Budget 2020 : 1 फरवरी को आ सकता है यूनियन बजट, टैक्स में राहत पर नजर
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications