नई दिल्ली, जुलाई 19। अगर आप कोई नया एयर कंडीशनर (एसी) खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काफी काम आएगी। दरअसल अमेजन की नयी सेल शुरू होने जा रही है। ये सेल 26 जुलाई को शुरू होगी। हालांकि सेल का अंतिम दिन 27 जुलाई है, यानी आपके पास सिर्फ 2 दिन होंगे सेल में मिल रहे ऑफर्स का फायदा उठाने का। मालूम हो कि सेल में एसी पर काफी भारी डिस्काउंट मिलेगा। मगर अब आपके पास एक नया ऑप्शन भी है। पुराने जमाने के स्प्लिट या विंडो के बजाय पोर्टेबल एसी खरीदें। इस एसी को आप जहां चाहे वहां ले जा सकते हैं। अमेजन की सेल में इन नये जमाने के पोर्टेबल एसी पर भी डिस्काउंट मिलेगा।
ब्लू स्टार 1 टन एसी
ब्लू स्टार 1 टन एसी (पीसी12डीबी व्हाइट) एक बढ़िया पोर्टेबल एसी है। इस एसी की कीमत 26480 रु है। अमेजन की सेल में इस एसी पर 10 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। मगर ध्यान रहे कि आप डिस्काउंट ऑफर का फायदा एचडीएफसी कार्ड के साथ ही ले सकेंगे। पोर्टेबल एसी को पूरे घर या ऑफिस में कहीं भी लाया ले जाया जा सकता है। कूलर की तरह ही इसे एक से दूसरी जगह शिफ्ट करना आसान है।
मिलेगा ईएमआई ऑफर
ब्लू स्टार 1 टन एसी (पीसी12डीबी व्हाइट) पर अमेजन की आगामी प्राइम डे सेल में ईएमआई ऑफर भी मिलेगा। इस एसी को सेल में नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ खरीदा जा सकेगा। आप 2207 रु की किफायती ईएमआई पर ये एसी घर ला सकते हैं। आपको इस पर एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। अब बात करते हैं इस एसी के फीचर्स की। इसमें एंटी-फ्रीज थर्मोस्टेट, कास्टवील्स, हाई एफिशिएंसी रोटरी कंप्रेसर, डस्ट और एंटी-बैक्टीरियल सिल्वर कोटिंग से लैस है।
क्रूज 1 टन पोर्टेबल एसी
क्रूज 1 टन पोर्टेबल एसी (सीपीसीएटीएफ - पीक्यू3 एस 12) व्हाइट/ब्लैक भी एक शानदार पोर्टेबल एसी है। इस एसी की कीमत 26990 रु है। मगर एचडीएफसी के कार्ड पर आपको 10 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। ये एसी 4020 रु तक के एक्सचेंज ऑफर के साथ आएगा। यदि आपके पास जगह कम है तो भी पोर्टेबल एसी आपके काफी काम आएगा। क्योंकि विंडो या स्प्लिट एसी के लिए खास जगह चाहिए होगी।
जानिए बाकी ऑफर
ये एसी आप ईएमआई पर घर ला सकते हैं। आपकी मासिक ईएमआई होगी सिर्फ 2,249 रु। ये एसी ट्रॉपिकल-एक्स रोटरी कंप्रेसर, एंटी-बैक्टीरियल और हाई डेनसिटी डस्ट फिल्टर, कॉपर कंडेंसर और हाई-कूलिंग फीचर है, जो 50 डिग्री तापमान पर भी आपके कमरे को काफी ठंडा कर सकता है। पोर्टेबल एसी की खासियत यह है कि इनके लिए कम से कम जगह की जरूरत होती है। एक कुर्सी के बराबर की जगह पर आप पोर्टेबल एसी लगाएं और आराम से गर्मियां गुजार सकते हैं।
इस तरह होती है कूलिंग
पोर्टेबल एसी पहियों से लैस होता है, जिनकी मदद से इसे शिफ्ट किया जा सकता है। पोर्टेबल एसी का साइज और वजन काफी कम होता है। जहां तक इससे ठंडक का सवाल है तो पोर्टेबल एसी में पीछे की तरफ एक लंबा पाइप होता है, जिसका काम गर्म हवा को बाहर निकालना होता है। मार्केट में आपको आधा टन से 1.5 टन तक के पोर्टेबल एसी मिल जाएंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications