बीते महीने अगस्त के मुकाबले इस महीने सितंबर में अब तक सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा है।
नई दिल्ली: बीते महीने अगस्त के मुकाबले इस महीने सितंबर में अब तक सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा है। अगर बात पिछले पांच दिनों की करें तो सोने के हाजिर भाव में 1774 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आ चुकी है, जबकि चांदी 8428 रुपये प्रति किलो गिर चुकी है। Gold : ये हैं सबसे सस्ते जेवर, तुरंत खरीदना संभव ये भी पढ़ें

सोने का भाव लगातार उपर-नीचे गिर रहे हैं। इन पांच कारोबारी दिनों में सोना उतार-चढ़ाव देखने को मिली है। इस सप्ताह 21 सिंतबर से 25 सिंतबर के बीच सोने का हाजिर भाव जहां 1476 रुपये की गिरा आई है तो वहीं चांदी का 6167 रुपये लुढ़की देखने को मिली है। वहीं एक्सपर्ट का मानना है कि सोना दिवाली तक 60 हजारी हो सकता है।
सोना अपने ऑल टाइम हाई से सस्ता
- 21 सितंबर को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने का हाजिर भाव अब 51612 रुपये पर आ गया है। वहीं चांदी आज 895 रुपये प्रति किलोग्राम कमजोर होने के बाद 65010 रुपये पर आ गई है।
- 22 सितंबर मंगलवार को दूसरे कारोबारी सत्र में 24 कैरेट सोना 703 रुपए नीचे गिरकर 50638 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमत सोमवार के मुकाबले मंगलवार को 4226 रुपए से गिरकर 59915 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
- 23 सितंबर बुधवार सप्ताह के तीसरे कारोबारी सत्र में 24 कैरेट गोल्ड का भाव देश भर के सर्राफा बाजारों में आज यानी बुधवार को 24 कैरेट सोना 461 रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे खुला। वहीं चांदी के रेट में 1742 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। सोने का हाजिर भाव 50222 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी 58217 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।
- 24 सिंतबर गुरुवार को देश भर के सर्राफा बाजारों में आज यानी गुरुवार को 24 कैरेट सोना 517 रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे खुला। वहीं चांदी के रेट में 2658 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। सोने का हाजिर भाव 49810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी 56250 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।
- 25 सितंबर सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड का भाव शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 314 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 50136 रुपये पर खुला। वहीं चांदी के रेट में आज बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। चांदी का हाजिर भाव आज 2372 रुपये उछाल के साथ 58843 पर पहुंच गया है।
अगस्त में तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड
देशभर के सर्राफा बाजारों में सात अगस्त 2020 को गोल्ड का हाजिर भाव 56254 पर खुला। यह ऑल टाइम हाई था। इसके बाद शाम को यह थोड़ी गिरावट के बाद 56126 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जहां तक चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली थी और 75013 रुपये पर बंद हुई थी। बता दें चांदी का भाव एमसीएक्स पर 25 अप्रैल 2011 को रिकॉर्ड 73,600 रुपये प्रति किलो तक उछला था, जबकि हाजिर बाजार में चांदी का भाव 2011 में 77,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था। सोने का भाव 16 मार्च 2020 को 38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
60 से 70 हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच सकता सोना
बता दें कि केडिया कैपिटल के अजय केडिया कहते हैं कि इस महीने सोने की कीमतों में जो गिरावट आई , उसकी वजह है पिछले दो महीनों में रुपए में आई मजबूती है। रुपया अभी 73-74 रुपए प्रति डॉलर की रेंज में है। वहीं कुछ महीनों पहले 76-77 रुपए प्रति डॉलर तक पहुंच गया था। इससे भी सोने की कीमत कम हुई है। अगर डॉलर में तेजी आएगी तो लॉन्ग टर्म में सोने के दाम और तेजी से बढ़ेंगे। यानी अगले साल तक सोना 60 से 70 हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच सकता है।


Click it and Unblock the Notifications