नई दिल्ली, सितंबर 17। रिजर्व बैंक ने हाल ही में मुद्रास्फिती को काबू करने के लिए रेपो दरो में बढ़ोत्तरी की थी। रेपो दरों में बढ़ोत्तरी के बाद कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं। बढ़ोतरी के बाद बैंक अब एफडी अब पहले के मुकाबले थोड़ा ज्यादा रिटर्न देने लगे हैं। ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी के बाद भी छोटी बचत योजनाएं अभी भी एफडी के मुकाबले आकर्षक रिटर्न दे रही हैं।
बैंको से बेहतर है ब्याज दर
नागरिकों को पीपीएफ, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र और सुकन्या समृद्धि खाता योजना सहित छोटी बचत योजनाओं पर वर्तमान में 7.6 प्रतिशत तक ब्याज मिल रही है। वहीं अगर एफडी पर मिलने वाले ब्याज दर की बात करें तो पीएनबी, एसबीआई और एचडीएफसी जैसे बैंक इसपर लगभग 6 प्रतिशत की ब्याज दर प्रदान कर रहे हैं।
क्या है छोटी बचत योजनाएं
सरकार द्वारा लोगों को नियमित निवेश के प्रोत्साहित करने के लिए लघु बचत योजनाएं की शुरूआत की गई है। इन योजनाओं में डाकघर बचत जमा, 1-3 साल की सावधि जमा और 5 साल की आवर्ती जमा शामिल हैं। इनमें नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट और किसान विकास पत्र जैसे सेविंग सर्टिफिकेट निवेश योजना भी शामिल हैं। इन योजनाओं में सामाजिक सुरक्षा योजनाएं सार्वजनिक भविष्य निधि, सुकन्या समृद्धि खाता और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना शामिल हैं। मासिक आय खाता भी इन योजनाओं के अंतर्गत आता है।
स्माल सेविंग स्कीम पर ब्याज दर
सरकार छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों की समीक्षा तिमाही आधार पर करती है। सरकार ने ब्याज दरों को 30 जून को पिछली समीक्षा में अपरिवर्तित रखा था।
पोस्ट ऑफिस में डाकघर बचत जमा पर प्रति वर्ष 4 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है। 1-3 साल की जमा अवधि के सावधि जमा पर वर्तमान में प्रति वर्ष 5.5 प्रतिशत की पेशकश हैं। पोस्ट आफिस पांच साल की सावधि जमा सालाना 6.7 फीसदी का रिटर्न दे रही है। पांच साल के रेकरिंग डिपॉजिट पर सालाना 5.8 फीसदी ब्याज मिल सकता है।
मंथली इनकम 6.6 फीसदी का मील रहा है ब्याज
इस महीने के आखिरी तक ब्याज दरों में संशोधन की उम्मीद है। जून 2022 तिमाही के अंत में पिछली समीक्षा में, सरकार ने ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखा था। "वित्तीय वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही के लिए विभिन्न छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज की दरें, 1 जुलाई, 2022 से शुरू होकर 30 सितंबर, 2022 को समाप्त होने वाली, पहली तिमाही (1 अप्रैल) के लिए अधिसूचित दरों से अपरिवर्तित रहेंगी।
फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दरें
कई बैंकों ने जमाओं के साथ-साथ ऋणों पर अपनी ब्याज दर को संशोधित किया है। 2 करोड़ रुपये से कम की सावधि जमा पर, भारतीय स्टेट बैंक एफडी पर 2.90 प्रतिशत से 5.65 प्रतिशत तक के ब्यजा दर की पेशकश कर रहा है। अन्य बैंक भी फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6 प्रतिशत तक ब्याज दर की पेशकश कर रहे हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications