Chennai Heavy Rain Alert News: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 14 अक्टूबर से भारी बारिश जारी है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने कहा कि 16 और 17 अक्टूबर को तमिलनाडु, दक्षिणी आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश से लेकर बहुत तेज भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही, केरल और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। चेन्नई में भारी बारिश की वजह से बिजली कड़कने की भी घटना सामने आई थी।

बिजली गिरने के कारण आसमान हुआ बैंगनी
इस बीच बिजली गिरने का एक अद्भुत दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आसमान को बैंगनी रंग में रंगने वाली सुनहरी बिजली के झटके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कई यूजर्स इस वीडियो को देखकर डर गए हैं तो वहीं कई यूजर्स ये भी पूछा है कि वीडियो शूट करने के लिए किस डिवाइस का इस्तेमाल किया गया था।
आईएमडी ने बताया क्यों हो रही है चेन्नई में इतनी ज्यादा बारिश
आईएमडी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा के चक्रवात के कारण तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है। चेन्नई के साथ राज्य के कई हिस्सों में जलभराव की सूचना मिली है। चेन्नई में लोगों को घुटनों तक पानी से गुजरते हुए देखा जा सकता है, क्योंकि शहर के कई हिस्से बारिश के कारण बाढ़ की चपेट में हैं।
भारी बारिश के बाद सड़कों और गलियों में कीचड़ भरा पानी भर गया। इसके अलावा शहर के कई इलाकों में बस सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। इस बीच, दक्षिण रेलवे ने जलभराव के कारण चेन्नई सेंट्रल-मैसूर कावेरी एक्सप्रेस समेत चार एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की।
मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
आईएमडी ने 17 अक्टूबर को, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और चेन्नई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही इन जगहों के लिए आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
बारिश से जुड़ी जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री ने बताया, "करीब 8 इलाकों में पेड़ गिरने की खबर है और उन्हें हटाने के लिए टीम पहले से ही काम पर लगी हुई है। बारिश रुकने के बाद लगभग एक से डेढ़ घंटे में सभी पेड़ों को हटा दिए जाएंगे। इसके अलावा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 26 टीमों को चेन्नई और सभी तटीय इलाकों में तैनात किया गया है। चेन्नई के 22 सबवे में से दो में पानी भर गया है और यातायात बंद कर दिया गया है।
सिर्फ यही नहीं, भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर तमिलनाडु सरकार ने 17 अक्टूबर को चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications