Chennai Orange Alert: तमिलनाडु में चक्रवात फेंगल के कारण भारी बारिश देखने को मिल रही है। आईएमडी ने आज कई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है। भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण 27 नवंबर को तिरुवल्लूर, तंजावुर, मयिलादुथुराई, पुडुचेरी, कराईकल, चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवरुर और कुड्डालोर जिलों में स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई थी। फिलहाल मौसम को लेकर क्या नई अपडेट है और क्या आज भी स्कूल बंद रहेंगे, इन सभी के बारे में आपको बताते हैं।

मौसम विभाग ने तमिलनाडु के लिए दी ये जानकारी
आरएमसी चेन्नई के अनुसार, अगले 12 घंटों के दौरान श्रीलंका तट को छूते हुए उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने और चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की बहुत संभावना है। इसके बाद, यह उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखेगा और 30 नवंबर की सुबह के आसपास गहरे दबाव के रूप में उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों के पास पहुंचेगा।
इन जगहों पर जारी किया गया Orange Alert
विल्लुपुरम, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और कुड्डालोर जिलों और पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर बहुत अधिक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेन्नई, तिरुवल्लुर, रानीपेट, तिरुवन्नामलाई, कल्लाकुरिची, पेरम्बलुर, अरियालुर, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरूर, नागपट्टिनम और मयिलादुथुराई और कराईकल क्षेत्र में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपेट, अरियालुर, शिवगंगा और पुदुकोट्टई में स्कूल और कॉलेज 27 नवंबर को बंद रहेंगे लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है कि वे आज बंद रहेंगे या नहीं।
फ्लाइट्स भी हुई प्रभावित
बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बने गहरे दबाव के चक्रवात में तब्दील होने और तमिलनाडु की ओर बढ़ने की संभावना के चलते, इंडिगो एयरलाइंस ने अपने यात्रियों को सूचित किया है कि चेन्नई, तूतीकोरिन, मदुरै, तिरुचिरापल्ली और सलेम से आने-जाने वाली फ्लइट्स भी प्रभावित रहेंगी। इसके अलावा आईसीजी के जहाज, विमान और रडार स्टेशन मछली पकड़ने वाली नौकाओं को बंदरगाह पर लौटने के लिए सलाह जारी कर रहे हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications