नई दिल्ली, सितंबर 11। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने ग्राहकों को चेक बुक नियम में बदलाव को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। बैंक ने कहा है कि ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक की मौजूदा चेक बुक 1 अक्टूबर 2021 से बंद कर दी जाएगी। यानी इन दोनों ही बैंकों की चेकबुक 1 अक्टूबर से किसी काम की नहीं रहेगी। आगे जानिए पूरी डिटेल।
नई चेक बुक प्राप्त करें
पीएनबी ग्राहकों को अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि ईओबीसी और ईयूएनआई (यूनाइटेड बैंक) की पुरानी चेक बुक 1-10-2021 से बंद होने जा रही है। कृपया ईओबीसी और ईयूएनआई की अपनी पुरानी चेक बुक को अपडेटेड पीएनबी आईएफएससी और एमआईसीआर के साथ बदल लें। आप अपनी शाखा से नई चेक बुक प्राप्त कर सकते हैं या एटीएम / आईबीएस / पीएनबी वन के जरिए इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
नई पीएनबी चेक बुक
पीएनबी ने सभी ग्राहकों से अनुरोध किया है कि किसी भी लेनदेन संबंधी असुविधा से बचने के लिए अपडेटेड पीएनबी आईएफएससी और एमआईसीआर अपडेट के साथ नई पीएनबी चेक बुक का उपयोग करें। नया नियम अप्रैल 2020 में ओबीसी और यूनाइटेड बैंक के पीएनबी में विलय के बाद लागू होने जा रहा है। इन दो के अलावा, चार अन्य सरकारी बैंकों का सरकार की मेगा विलय योजना के तहत कुछ बड़े बैंकों में विलय कर दिया गया था।
कौन से बैंक का किस बैंक में हुआ विलय
योजना के तहत, सिंडिकेट बैंक को केनरा बैंक, आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में और इलाहाबाद बैंक को इंडियन बैंक में मिला दिया गया था। विलय के बाद पीएनबी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का दूसरा सबसे बड़ा बैंक बन गया। वहीं केनरा बैंक चौथा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पांचवा और इंडियन बैंक सातवां सबसे बड़ा सरकारी बैंक बन गया है।
रह गए 12 बैंक
2017 में 27 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (पीएसबी यानी सरकारी) थे। विलय के बाद, देश में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की कुल संख्या नए वित्तीय वर्ष में 18 से घटकर 12 हो गई। विलय से पहले, पीएनबी ने ओबीसी और यूनाइटेड बैंक के ग्राहकों के लिए अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों की एक लिस्ट जारी की ताकि उन्हें यह समझने में मदद मिल सके कि विलय का उन पर क्या प्रभाव पड़ेगा। बैंक ने कहा कि आप अपनी नई चेक बुक के लिए एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, पीएनबी वन या कॉल सेंटर के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
जुटाएगा 6000 करोड़ रु
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने शुक्रवार को कहा कि उसके बोर्ड ने बॉन्ड जारी कर 6,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को बैंक के निदेशक मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैंक ने कहा कि उसके बोर्ड ने "बेसल III एडिश्नल टियर-1 (एटी -1) बॉन्ड या टियर II बॉन्ड जारी करके या एक या अधिक किश्तों में 6,000 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने की मंजूरी दी। हाल ही में पीएनबी ने रिटेल लोन सेगमेंट पर प्रोसेसिंग फीस भी माफ कर दी है। इसका मतलब यह है कि पीएनबी के ग्राहक कार लोन, होम लोन आदि के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे बिना प्रोसेसिंग फीस के आवेदन कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications