Diwali 2025; Chhoti Diwali 2025 Shubh Muhurat & Puja Vidhi: दिवाली के 5 दिवसीय पर्व का शुभारंभ धनतेरस के साथ शनिवार (18 अक्टूबर) को हो गया। इस महाउत्सव का समापन भाई दूज के साथ 22 अक्टूर को होगा। अब 20 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी। उससे पहले छोटी दिवाली मनाई जाएगी। धनतेरस के अगले दिन मनाया जाने वाला यह पर्व पांच दिवसीय पर्व दिवाली का दूसरा दिन है।

हर साल दिवाली से एक दिन पहले यानी कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को छोटी दिवाली का पर्व मनाया जाता है, जो इस बार आज यानी 19 अक्टूबर 2025, वार रविवार को है। देश के कई राज्यों में छोटी दिवाली को काली चौदस, नरक चतुर्दशी, भूत चतुर्दशी और रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी के साथ हनुमान जी की पूजा की जाती है, जबकि शाम में मृत्यु के देवता यमराज की पूजा करके उनके नाम का दीपक जलाया जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, छोटी दिवाली के दिन यम का दीपक जलाने से अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है और घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तो चलिए फटाफट जान लेते हैं कि छोटी दिवाली मनाने का सही समय क्या है, इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त कितने बजे शुरू होगा और नरक चतुर्दशी की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, मंत्र, आरती आदि के बारे में...
छोटी दिवाली कब है?
छोटी दिवाली कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है। इस साल छोटी दिवाली 19 अक्टूबर 2025 को मनाई जा रही है।
छोटी दिवाली के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त कितने बजे शुरू होगा?
छोटी दिवाली के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त 19 अक्टूबर 2025 को शाम 5:47 बजे से शुरू होकर रात 9 बजे तक रहेगा।
छोटी दिवाली की चतुर्दशी तिथि
शुरू- 19 अक्टूबर को दोपहर 1:53 मिनट पर
समाप्त- 20 अक्टूबर को दोपहर 3:46 मिनट पर
छोटी दिवाली की पूजा का मुहूर्त
अभ्यंग स्नान का मुहूर्त- सुबह 5:12 से सुबह 6:25
यम दीप मुहूर्त- दोपहर 12 से सुबह 12:50
लक्ष्मी-गणेश पूजा मुहूर्त- शाम 5:47 से रात 9 बजे
काली चौदस मुहूर्त- रात 11:47 से सुबह 12:37
हनुमान पूजा मुहूर्त- रात 11:47 से सुबह 12:37
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications