नयी दिल्ली। भारत के साथ विवाद के बाद चीन के लिए कई परेशानियां सामने आई हैं। भारत ने चीन को कारोबारी मामलों में कई झटके दिए हैं। भारत ने चीन में काम कर रही कंपनियों को रिझाने के लिए नीतियों में भी बदलाव किया है। साथ ही चीन से आने वाले निवेश को रोकने के लिए भारत सरकार ने कदम उठाए हैं। जहां तक चीन से आने वाली कंपनियों का सवाल है तो बीजिंग के लिए एक और बुरी है। दरअसल 24 मोबाइल कंपनियां अब भारत में अपनी फैक्ट्रियां लगाने की तैयारी में हैं। कंपनियों को रिझाने के लिए भारत सरकार उठाए गए प्रोत्साहन भरे कदम काम आ रहे हैं। सैमसंग से लेकर ऐप्पल तक के असेंबलिंग साझेदार भारत में निवेश कर सकते हैं। असल में भारत सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की कंपनियों के लिए कई खास घोषणाएं की थीं। इसी के मद्देनजर 24 कंपनियां भारत में मोबाइल फैक्ट्री लगाने और 1.5 अरब डॉलर के निवेश करने की तैयारी में हैं।
कौन-कौन सी कंपनियां आएंगी भारत
जो कंपनियां भारत में अपनी मोबाइल फैक्ट्री लगा सकती हैं उनमें सैमसंग के अलावा फॉक्सकॉन के नाम से मशहूर होन हाई प्रीसिशन, विस्ट्रॉन कॉर्प और पेगाट्रॉन कॉर्प शामिल हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार ने फार्मा सेक्टर के लिए भी कई करह की खास घोषणाएं की हैं। इन दोनों सेक्टरों के अलावा कुछ और सेक्टरों के को भी प्रोत्साहित करने वाले फैसले लिए जाने की योजना है। मालूम हो कि बाकी सेक्टरों में ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल और फूड प्रोसेसिंग शामिल हैं।
नई जगह की तलाश में कंपनियां
अमेरिका के साथ चल रहे चीन के व्यापार तनाव और कोरोनावायरस के कारण बड़ी संख्या में कंपनियां चीन से निकल दूसरे देशों की तलाश में हैं। इन कंपनियों का उद्देश्य अपनी सप्लाई चेन में विविधता लाना है। वैसे कारोबार आशान बनाने की नीतियों के बावजूद भारत को उस पैमाने पर फायदा नहीं हुआ जिसकी उम्मीद की जा रही थी। रिपोर्ट्स के अनुसार चीन से बाहर जाने वाली कंपनियों के लिए वियतनाम सबसे बेस्ट है। इसके लिस्ट में आगे कंबोडिया, म्यांमार, बांग्लादेश और थाईलैंड का नाम है। इस बात का खुलासा ब्लूमबर्ग कि रिपोर्ट के मुताबिक स्टैंडर्ड चार्टर्ड पीएलसी के एक सर्वे में हुआ है।
भारत में होगा भारी प्रोडक्शन
भारत में सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में अगले 5 सालों में 153 अरब डॉलर के सामान का प्रोडक्शन किया जा सकता है। सरकार ने ऐसी उम्मीद जताई है। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर लगभग 10 लाख नए रोजगार के अवसर बनेंगे। वहीं अगले पांच सालों में 55 अरब डॉलर का निवेश आएगा। इससे भारत के इकोनॉमिक आउटपुट में 0.5 फीसदी की ग्रोथ आएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications