Credit Score Benefits in Hindi: आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि सिबिल स्कोर सिर्फ लोन लेने में मददगार होता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिबिल स्कोर आपको नौकरी दिलाने में भी अहम भूमिका निभा सकता है। बताते चलें कि सिबिल स्कोर बैंक को द्वार किसी भी व्यक्ति को लोन देने से पहले चेक किया जाता है। इससे उस व्यक्ति की ट्रांजैक्शन और क्रेडिक कार्ड हिस्ट्री का पता चलता है। यानी की सिबिल स्कोर से यह भी पता चल सकता है कि आपने कितनी बार लोन लिया और सही पर उसे बैंक को लौटाया है या नहीं।
आमतौर पर बैंक सिबिल स्कोर पर लोन की ब्याज दर तय करते हैं। अगर आपका सिबिल स्कोर बेहतर है तो आपको कम ब्याज पर लोन मिल जाता है। आप कितने क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं और उनका पेमेंट टाइम से कर रहे हैं या नहीं इस बात की जानकारी भी सिबिल स्कोर के जरिए पता चल जाती है।

आपको बताते चलें कि सिबिल स्कोर का इस्तेमाल बैंक में नौकरी करने के लिए भी होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सिबिल स्कोर से पता चलता है कि लोन लेने वाला इंसान रीपेमेंट के प्रति कितना जिम्मेदार है और उसने समय पर लोन भरा है या नहीं। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि पिछले साल लगभग सभी सरकारी बैंकों ने नौकरी के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट के सिबिल स्कोर को जरूरी कर दिया है। बैंको के द्वारा सिबिल स्कोर एक जरुरी योग्यता बना दिया गया है।
गौरतलब है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को छोड़कर बाकी के सभी सरकारी बैंकों के द्वारा सिबिल स्कोर को मेंडेटरी प्रोसेस बना दिया है।
अब सिर्फ लोन लेने के लिए ही नहीं बल्कि बैंक में नौकरी करने के लिए सिबिल स्कोर का बेहतर होना काफी अनिवार्य है। मिल रही जानकारी के अनुसार बैंकों में नौकरी के लिए अप्लाई करने वालों का सिबिल स्कोर का एक क्राइटेरिया सेट किया गया है। आपको बताते चलें कि अगर आपको बैंक में नौकरी के लिए अप्लाई करना है तो आपका सिबिल स्कोर कम से कम 650 होना चाहिए।
इतना ही नहीं बैंक का यह भी कहना है कि अगर किसी ने नौकरी के लिए अप्लाई किया है, तो नौकरी लगने के बाद भी उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना होगा की आगे भी इनका सिबिल स्कोर खराब न हो।
सिर्फ सरकारी बैंक ही नहीं अब तो कई मल्टीनेशनल फर्म और प्राइवेट बैंक भी नौकरी के लिए अप्लाई करने से पहले बेहतर सिबिल स्कोर को जरूरी बना दिया है। यानी अगर आपको इन फर्म, बैंक और कंपनियों में नौकरी करने के लिए आवेदन करना है, तो आपका सिबिल स्कोर भी बेहतर होना चाहिए।
पहले तो सिबिल स्कोर से सिर्फ लोन दिया जाता था, लेकिन अब जब नौकरी के लिए अप्लाई करने के लिए इसकी जरूरत पड़ने लगी है तो इसकी अहमियत और भी ज्यादा हो गई है। इस लिए अगर आपको किसी खास कंपनी में अप्लाई करना है तो आपका सिबिल स्कोर बेहतर होना ही चाहिए।
अगर आपको सिबिल स्कोर को बेहतर बनाना है तो इसके लिए सबसे जरूरी है कि आपको सभी लोन और उधार की ईएमआई का पेमेंट तय समय सीमा तक या उसके पहले कर दें। इसके साथ आपको क्रेडिट स्कोर पर भी नजर रखनी चाहिए, ताकि जब भी वो डाउन हो आप उसे बेहतर बनाने के लिए जरुरी कदम उठा सकें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications