CISF Recruitment 2024: सीआईएसएफ (CISF) की सिपाही पदों पर बम्बर नौकरियां निकली है. केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने इन भर्तियों की जानकारी एक विज्ञापन के माध्यम से दी है. अगर आप सीआईएसएफ में शामिल होना चाहते हैं, तो यह आपके लिए काफी अच्छा मौका है. इन नौकरी में सेलेक्ट होने वाले व्यक्ति को हर महीने 69,100 रुपये सैलरी मिलेगी.

सीआईएसएफ में काम करने का सुनहरा मौका है. सीआईएसएफ की इन पदों में योग्यता 12 वीं पास मांगी है. अगर आप 12वी पास सरकारी नौकरी की तलाश में है, तो यह खबर आपके लिए है. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने 1000 से ज्यादा कांस्टेबल पदों में भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है.
इस पद पर आवेदन 31 अगस्त शुरू किए जा रहे है. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 सिंतबर रखी गई है. अगर आप सीआईएसएफ में कांस्टेबल पद के लिए अप्लाई करना चाहते है, तो सीआईएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक सीआईएसएफ ने कांस्टेबल पदों पर कुल 1130 भर्तियां निकाली है.
क्या-क्या योग्यता की मांग की गई ?
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने कांस्टेबल पद के लिए कुछ खास योग्यता मांगी है. पहला इच्छुक व्यक्ति का साइंस साइड से 12वीं पास करना अनिवार्य है. अगर आपने पढ़ाई कॉमर्स या आर्ट्स साइड से करी है, तो आप इस पद के लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं.
सीआईएसएफ यह भर्तियां साइंस के छात्र-छात्राओं के लिए निकाली है. इसके अलावा भी सीईआईएसएफ ने कई और मांगे भी रखी है. जैसे आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल से 23 साल की होनी चाहिए.
इसके अलावा कुछ स्पेशल वर्ग के लोगों को उम्र सीमा में छूट दी गई है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक ओबीसी वर्ग के लोगों को 12वीं पास होना अनिवार्य है. वही उम्र सीमा में ओबीसी को 3 साल की छूट दी जाएगी. मलतब ओबीसी वर्ग से आना वाला 26 साल का व्यक्ति भी इस पद के लिए अप्लाई कर सकता है.
इसके साथ ही अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) को 5 साल की छूट दी गई है. मतलब एससी या एसटी वर्ग से आने वाला 28 वर्षीय व्यक्ति भी इस पद के लिए अप्लाई कर सकता है. यहां यह बात ध्यान देने वाली है कि सीआईएसएफ ने स्पेशल वर्गों को यह छूट उम्र सीमा पर दी है.
इन्हें एजुकेशन बेसिस पर कोई भी छूट नहीं दी गई है.
कितनी होगी एप्लीकेशन फीस
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने कांस्टेबल पद में भर्ती के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपये रखी है. आप यह फीस ऑनलाइन माध्यम से भर सकते है. इस फीस की पेमेंट डेबिट या क्रेडिट कार्ड और यूपीआई के माध्यम से भी हो सकती है.
इसके अलावा अुसूचित जनजाति (एसटी) और अनुसूचित जाति (एससी) को फीस में छूट दी गई है.
कैसे करें आवेदन?
अगर आप सीआईएसएफ पद के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें
सीआईएसएफ में अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको सीआईएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाना होगा.
इसके बाद आपको यहां लॉगिन इन ऑप्शन दिया जाएगा.
होम पेज पर दिए गए लॉगिन टैब पर क्लिक करके लॉगिन करें.
इसके बाद फॉर्म में पूछे गए बेसिक डेटिल जैसे नाम, पता, माता-पिता का नाम, आधार नंबर इत्यादि को ध्यानपूर्वक भरें. यह ध्यान रखें कि आप डिटेल भरते वक्त कोई भी गलती ना करें, क्योंकि इन्हें ठीक करना मुश्किल हो जाता है.
सभी बेसिक डेटिल भरने के बाद आपसे डाक्यूमेंट्स मांगे जाएंगे.
आपको दिए गए विकल्प पर अपने सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करनी होगी.
जिसके बाद अंत में आपको फॉर्म के 100 रुपये देने होंगे. यह पैसे आप ऑनलाइन माध्यम से दें सकते हैं. इसे आप डेबिट या क्रेडिट कार्ड और यूपीआई किसी भी जरिए से भर सकते हैं.
जैसे ही आपकी फीस का भुगतान हो जाएगा. आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications