Gold Rate News: अगर बात करें बीते कुछ हफ्तों की भारत हो या फिर विदेश हर जगह सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। इस समय सोने का भाव 2380 डॉलर प्रति आउस के आसपास है। वहीं इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक कल यानी 16 अप्रैल 2024 को जब बाजार खुला था तो सोना 73514 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर से बिक रहा था। यह राष्ट्रीय स्तर पर सोने का ऑल टाइम हाई लेवल है। वहीं इंडियन मार्केट में गोल्ड की प्राइस 75000 तक पहुंच चुकी है।
इस समय भी सोने की कीमत अपने रिकॉर्ड स्तर के आसपास ही बरकरार हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच चल रहा युद्ध सोने की कीमतें बढ़ाने का एक प्रमुख कारण है। ईरान और इजरायल के युद्ध से दुनिया भर के शेयर बाजार पर नेगेटिव प्रभाव देखने को मिला है। हालांकि भारत के मार्केट पर इसका ज्यादा प्रभाव नहीं है, लेकिन फिर भी इस युद्ध का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ रहा है।

शेयर बाजार में आ रहे उतार-चढ़ाव की वजह से लोग ज्यादातर गोल्ड में इन्वेस्ट कर रहे हैं और सोने की कीमतें बढ़ाने का यह भी एक बड़ा कारण हो सकता है।
इस समय ग्लोबल मार्केट की हालत देखते हुए और मौजूदा स्थितियों को ध्यान में रखकर सिटी द्वारा अनुमान लगाया गया है कि सोने की कीमतें आगे आने वाले समय में 3000 डॉलर प्रति आउंस तक बढ़ सकती है।
अभी जो सोने की कीमत है इसमें 25 फीसदी तक और बढ़ोतरी आने वाले समय में देखने को मिल सकती है।
लगाए जा रहे अनुमान के मुताबिक आने वाले 6 से 18 महीनों के अंदर सोने की कीमतें 3000 डॉलर तक पहुंच सकती है।
अभी कुछ दिन पहले गोल्डमैन सैक्स में सोने की बढ़ोतरी में अपने अनुमान को बढ़ाकर 2700 अमेरिकी डॉलर तक कर दिया है।
जब से इजरायल और ईरान के बीच युद्ध छिड़ा है तब से सोने की कीमतें रॉकेट की तरह तेज दौड़ रही है।
इन्वेस्टर्स को आशंका है कि अगर इसराइल जवाबी हमला करता है तो दुनिया भर की अर्थव्यवस्था पर इसे दबाव पड़ेगा और यही कारण है कि लोग वोलेटाइल मार्केट को छोड़कर गोल्ड जैसे सेफ हेवन एसेट में ज्यादा इन्वेस्ट कर रहे हैं। यही कारण है कि इस समय सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है।
इस रिपोर्ट से तो यही लग रहा है कि आगे आने वाले समय में सोने की कीमत में और भी ज्यादा तेजी देखने को मिलेगी।
अगर इंटरनेशनल लेवल की बात करें तो सोना 2448.8 डॉलर के करीब अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था।
फिलहाल जिसने सोने में इन्वेस्ट किया है उसे तो जबरदस्त फायदा मिल रहा है लेकिन इस समय अगर निवेश किया जाता है तो आगे आने वाले समय में आपको और भी ज्यादा रिटर्न मिल सकता है। हालांकि सोने की कीमतें इतनी ज्यादा है तो ऐसे समय में अगर आप इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications