Noida Bus Service: नोएडा में ज्यादातर लोग ऑटो और ई-रिक्शा के जरिए ट्रेवल करते हैं. उन्हें ई-रिक्शा और ऑटो में भारी किराया देना पड़ता है. नोएडा में ज्यादातर लोग ऑफिस जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन मेट्रो जाने के लिए लोगों को ई-रिक्शा या ऑटो का सहारा लेना पड़ता है. अब जल्द ही नोएडा में सिटी बसें (City Buses) आने वाली है. इन बसों के आने से लोगों को ई-रिक्शा या ऑटो की जरूरत कम पड़ेगी.

नोएडा वालों को अब सफर करने में और आसानी होगी. नोएडा में जल्द ही 100 इलेक्ट्रिक बसें (Electronic Buses) चलने वाली है. यह बसें लोगों को घर से मेट्रो तक या ऑफिस तक जाने में काफी मददगारी साबित होगी. इन 100 इलेक्ट्रिक बसों को पीएम ई बस सेवा द्वारा चलाया जाएगा.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक इस योजना के पहले चरण में इन बसों के जरिए नोएडा शहर को दिल्ली, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है. जिसके लिए ये 100 ई बसे 13 मार्गो पर चलेगी.
क्यों ई बस की पड़ी जरूरत?
मौजूदा समय में नोएडा में कोई भी अंतर्देशीय बस की सेवा नहीं है. यहीं कारण है कि नोएडा में लोगों मेट्रों तक जाने के लिए भी ई-रिक्शा, ऑटो या ऑनलाइन कैब का सहारा लेना पड़ता है. ये सभी अपने हिसाब से किराया वसूलते हैं. जिसकी वजह से कारोबारी लोगों को पैसा किराया देने में ही निकल जाता है.
इन्हीं सब समस्या को देखते हुए सरकार ने नोएडा में ई-बसें लाने की योजना बनाई है.
कब आएगी ये ई बसें?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश शहरी परिवहन निदेशालय ने शहरों में बस सेवा को लेकर प्रजेंटेशन दिया है. जिसके बाद नोएडा के प्राधिकण सीईओ लोकेश एम ने अपने अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि वे एक योजना बनाए जिसमें बस डिपो, स्टॉप और ई चार्जिंग स्टेशनों की ज्यादा से ज्यादा जानकारी हो.
जैसे ही यह योजना तैयार हो जाएगी इसे शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा अनुमति दें दी जाएगी
कितना लगेगा खर्च ?
अधिकारियों के अनुसार, बस सेवा का परिचालन खर्च प्रति किलोमीटर 60 रुपये हो सकता है. यह खर्च टिकट से सिर्फ 50% ही वसूला जा सकता है. इसके अलावा इसमें केंद्र सरकार 36.7 फीसदी यानी 22 रुपये प्रति किमी का योगदान दे सकती है और बाकि 13.3% यानी 8 रुपये प्रति किमी का खर्च नोएडा प्राधिकरण द्वारा दिया जाएगा.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications