Madhya Pradesh government : मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के चकल्दी में 81 करोड़ रु से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात दी है। सीएम चौहान की तरफ से कहा गया है कि महिलाओं के नाम पर संपत्ति खरीदने पर रजिस्ट्रेशन फीस 1 प्रतिशत लगेगा।
सीएम शिवराज ने कहा कि राज्य के नागरिकों का सुख-दुख मेरा है। मैं दिन-रात प्रदेश की जनता की बेहतरी के लिए कार्य कर रहा हूं। विकास पर्व के तहत पूरे प्रदेश में विकास का महायज्ञ चलाया जा रहा है।

इसके तहत कई सारे निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास व भूमिपूजन किया जा रहा है। बिजली, पेयजल, सड़क, सिंचाई के लिए पानी तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान चकल्दी में विकास पर्व के तहत आयोजित कार्यक्रम में जनता को संबोधित कर रहे थे। चकल्दी में सीएम ने 81 करोड़ 44 लाख 4 हजार रु के अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने इस दौरान सीएम चौहान ने चकल्दी में महाविद्यालय खोलने की घोषणा भी की।
उन्होंने कहा कि पहले सिंचाई की व्यवस्था नहीं थी। जिस वजह से उत्पादन कम होता था। ऐसे किसान जो खेती करते थे। उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब कई सिंचाई परियोजनाओं के जरिए से हर किसान के खेत तक पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि चकल्दी के नागरिकों को पाटतलाई उद्वहन सिंचाई योजना दिया गया है। इस सिंचाई योजना से अमीरगंज, पाटतलाई एवं पलासपानी जैसे पहाड़ी क्षेत्र के गांव के खेतों तक सिंचाई के लिए किसानों को पानी उपलब्ध होगा।
इस योजना से तीनों गांवों के 661 किसानों की 889.07 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी। इसके साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में अनेक योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों को हित लाभ वितरित किए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications