Uttarakhand: स्मार्ट स्कूल - स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन

Uttarakhand

Uttarakhand : उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के चंपावत जिले में शिक्षा में क्रांति लाने के प्रयत्न में सीएम धामी ने गुरुवार को चंपावत के गोरालचोड़ स्थित सभागार मे स्मार्ट स्कूल-स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

सीएमओ के मुताबिक, जिसका उद्देश्य 137 स्कूल में 5 हजार से ज्यादा बच्चों के लिए सीखने के परिणाम में सुधार करना है। इसके साथ ही स्मार्ट शाला एप्लीकेशन, टीवी सेट, पाठ योजना और मूल्यांकन उपकरण सहित नवीन संसाधन को प्रदान करना होगा।

यह कार्यक्रम संपर्क फाउंडेशन और राज्य सरकार एक सयुक्त प्रयत्न है। जिसका उद्देश्य लोगों तक आधुनिक शिक्षा पहुंचाना और राज्य के लिए चंपावत को एक आदर्श जिला बनाना है।

सीएम धामी ने कहा कि इससे शिक्षा के क्षेत्र में एक नया आयाम मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह आदर्श उत्तराखंड के लिए भी एक बेहतर पहल है।

सीएम धामी कहा कि आज का युग विज्ञान और प्रौद्योगिकी का युग है। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भी कहते हैं कि देश के विकास के लिए लोगों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी का पूरा इस्तेमाल करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हम तकनीक के जरिए से कम वक्त में अधिक कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों को संपर्क स्मार्ट डिवाइस दिए गए है। जिससे बचे बेहद ही आसानी से और बेहद ही सरल भाषा में आनंद के साथ सीख सकते है।

सीएम ने कहा कि चंपावत में बन रहे सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के परिसर के लिए शासनादेश को जारी कर दिया गया है। इतना ही नहीं इसके साथ ही चंपावत जिले के सभी विद्यालय भवनों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसके साथ जरूरी सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि समाज के आखिरी छोर में खड़े हुए लोगों को आधुनिक शिक्षा प्रदान करने का काम सरकार के द्वारा सहयोग किया जा रहा है। संपर्क फाउंडेशन और राज्य सरकार की यह साझेदारी राज्य के सरकारी स्कूलों में एक अभिनव और अपनी तरह का पहला अध्ययन कार्यक्रम पेश करने के लिए शिक्षा की बेहतरी के लिए एक कोशिश है।

संपर्क फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष विनीत नायर ने इस अवसर पर राज्य के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत करते हुए कहा कि सरकारी स्मार्ट स्कूल स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के चंपावत जिले के चंपावत प्रखंड के 137 स्कूलों के 274 शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर 5 हजार 484 बच्चों के 4 शिखने के परिणाम में सुधार करना है।

चंपावत प्रखंड में 100 दिनों तक सफल क्रियान्वयन के बाद यह जो कार्यक्रम है इस कार्यकम का समयबध्य तरीके से पौड़ी जिले के खिरसू प्रखंड में विस्तार किया जायेगा।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+