
UP: उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलों में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए आवासीय भवनों, हॉस्टल, बैरक एवं विवेचना कक्ष आदि के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कौशाम्बी, एटा एवं झांसी के लिए 1109.17 लाख रु की राशि की मंजूरी प्रदान कर दी है।
सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से कड़े निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कोई कमी ना की जाए यदि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की गुणवत्ता में कमी पाई जाती है, तो संबंधित दोषी कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।
बुधवार को प्रमुख सचिव संजय प्रसाद की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि पुलिस आधुनिकीकरण के तहत झांसी में थाना मऊरानीपुर में हॉस्टल, बैरक एवं विवेचना कक्ष के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके लिए स्वीकृत की गई धनराशि 232.88 लाख रुपये है।
प्रमुख सचिव संजय प्रसाद की तरफ से बताया गया है कि कौशाम्बी के पुलिस लाइन्स में कर्मचारियों के लिए आवासीय भवनों के निर्माण के लिए 656.47 लाख रु की धन राशि स्वीकृत की गई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों की सुविधा को वरीयता देते हुए राज्य के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने एटा के थाना बागवाला में हास्टल, बैरक एवं विवेचना कक्ष के निर्माण के लिए 219.82 लाख रु मंजूर किए है।
प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वीकृत भवनों का निर्माण का कार्य निर्धारित मानक एवं पूर्ण गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश दिए हैं।
प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने बताया है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह भी निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य निर्धारित समय अवधि के अंदर ही पूर्ण कराया जाए। जिससे निर्माण किया गया जो भवन है उस भवन का जल्द से जल्द सही और बेहतर तरीके से इस्तेमाल हो सके।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications