
UP: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले नगर निकाय को पुरस्कार मिलेगा। सीएम योगी ने राज्य के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों को और अच्छा बनाने के लिए आपसी प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
यह बात उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के नवनिर्वाचित महापौर, नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों के प्रशिक्षण में कही।
इस दौरान सीएम योगी ने उन्होंने शुद्ध पेयजल, सेफ सिटी, स्वच्छता, अच्छी सड़कों और आत्मनिर्भरता जैसे 5 पैरामीटर्स निर्धारित किए। उन्होंने कहा कि यूपी के जो नगर निगम, नगर पालिका, एवं नगर पंचायत प्रथम आएंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
सीएम योगी ने कहा कि इन पांचों पैरामीटर में पहले नंबर पर आने वाले नगर पंचायत को 1 करोड़ रु की राशि, मंडल स्तर पर प्रथम आने वाले नगर पालिका को 2 करोड़ रु की राशि, राज्य स्तर पर पहले नंबर पर आने वाले नगर निगम को सरकार को तरफ से 5 करोड़ रु अतिरिक्त दिए जायेंगे।
गुरुवार को मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ नवनिर्वाचित नगर निगमों के महापौर, नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों के लिए आयोजित 1 दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला में सम्मिलित हुए।
उन्होंने इस दौरान एक प्रतियोगिता की शुरुआत करते हुए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने न्यायालयों का सहारा लेकर नगर निकाय चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश की। मगर हमारी नगर विकास की टीम डटी रही और टीम ने एक-एक मुद्दे का निस्तारण किया।
सीएम योगी ने कहा कि जनता ने नगरीय जीवन के भाग्य विधाता के दायित्व के रूप में आपका चयन किया है। उन्होंने कहा कि आपके पास कई सारी शक्तियां है, अगर आप इन शक्तियों का सही उपयोग करते है, तो फिर जनता आपके कार्यकाल को लंबे वक्त तक याद रखेगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से उन्हें कहा गया है कि आपके कार्यकाल को अविस्मरणीय बनाने के लिए ही इस एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications