
Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सशक्त उत्तराखण्ड /25 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पर्यटन विभाग के द्वारा तैयार किए गए अल्प, मध्य एवं दीर्घकालिक रोडमैप की समीक्षा की।
इस दौरान मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में पर्यटन गतिविधियों बढ़ावा देकर रोजगार और स्वरोजगार के संसाधन को बढाया जाए।
सीएम धामी ने कहा कि पर्यटन नीति का आम लोगों तक बड़े स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए। इसके साथ ही पर्यटन विभाग द्वारा संचालित की जाने वाली योजनाएं का फायदा कितने लोगों को मिल पा रहा है। इसका पूरा आकलन किया जाए।
इसके साथ ही सीएम धामी की तरफ से यह भी कहा गया है कि जिन योजनाओं में आम लोगों का रुझान बढ़े इसमें अगर टॉपअप लोन अथवा सब्सिडी की राशि बढ़ने की जरूरत पड़ रही है तो फिर इसका भी प्रस्ताव लाया जाएं।
सीएम ने कहा कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही सभी योजना का लाभ सभी पात्र लोगों को मिले। इसके लिए एक सिस्टम बनाया जाएं जिससे यह पता लगाया जा सकें। कौन सा परिवार योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है और कितने लोगों को योजना का लाभ मिल रहा है।
सीएम धामी ने कहा कि होम स्टे को बढ़ावा देने की जरूरत है। इससे लोगों की आर्थिकी को तेजी से बढ़ावा मिलेगा। सीएम ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से अपील की है कि अपने जनपद भ्रमण के दौरान होम स्टे पर अवश्य रुके। जिससे इनको बढ़ावा मिलेगा।
इसके साथ ही सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वक्त वक्त पर होम स्टे चलाने वालों को प्रशिक्षण भी दिया जाए। इस बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव आर. मीनाक्षी सुदंरम, सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन दीपक गैरोला, अपर सचिव सी. रविशंकर, मनोज पंत, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. वितीता शाह आदि उपस्थित थे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications