MP: मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान 22 सितंबर उज्जैन आयेंगे। सीएम शिवराज उज्जैन में महाकाल मंदिर मार्ग पर बनने वाले भक्त निवास प्रोजेक्ट का भूमि पूजन करेंगे और वे 11 करोड़ की लागत से नवनिर्मित मेघदूत वन पार्किंग का लोकार्पण करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 सितंबर के प्रस्तावित कार्यक्रम में नहीं आ सकेंगे। वे अब 22 सितंबर को आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार व ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण 21 सितंबर को करेंगे। इसकी तैयारियों पर उनका फोकस ज्यादा होने से उज्जैन के कार्यक्रम को भी बदला गया है।

प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों से महाकाल मंदिर के नए अन्न क्षेत्र भवन का लोकार्पण भी प्रस्तावित है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसके लिए भवन तैयार हो गया है और भोजन बनाने वाली मशीनों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
प्रशासक संदीप कुमार सोनी की तरफ से बताया गया है कि 4 करोड़ रु की लागत की अन्नक्षेत्र के लिए अत्याधुनिक मशीनें लाई गईं हैं। उन्होंने कहा कि इनको अन्नक्षेत्र में स्थापित करने का कार्य चल रहा है। संभावना है कि अन्नक्षेत्र का लोकार्पण कुछ दिन आगे बढ़ा दिया जाए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 22 सितंबर को ही सीएम शिवराज सिंह चौहान देवास रोड स्थित महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के नए भवन का लोकार्पण भी कर सकते है। यह भवन लगभग 4 करोड़ रु की लागत से बनकर तैयार हुआ है।
यह कार्यक्रम बिड़ला भवन परिसर में आयोजित करने की तैयारी की गई है, लेकिन संभावना है कि मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान महाकाल भक्त निवास एक ही जगह से ऑनलाइन सभी लोकार्पण एक साथ कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान मेघदूत वन पार्किंग और महाकाल अन्नक्षेत्र का लोकार्पण भी करेंगे तथा फेसिलिटी सेंटर थ्री के निर्माण का भूमि पूजन करेंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications