CNG Price Hike in India: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत बढ़ा दी है. सरकारी कंपनी ने सीएनजी की कीमतों में बदलाव का ऐलान आज सोमवार 7 अप्रैल को किया. इसके तहत प्रति किलोग्राम सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी किया जाएगा. कीमतों में 1 से 3 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है. इसके तहत राजधानी दिल्ली समेत अन्य शहरों में कीमतों में बढ़ोतरी होगी.
10 महीने बाद बढ़ी CNG प्राइस
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने कीमतों में इजाफा करने का ऐलान किया है. इसके तहत सीएनजी की कीमतें दिल्ली में 1 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ेगा. जबकि देश के अन्य शहरों में 3 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़ोतरी की गई है. बता दें कि यह जून 2024 के बाद से दिल्ली में CNG की कीमत में पहली बार बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है.
दिल्ली में क्या है CNG का ताजा भाव?
राजधानी दिल्ली समेत अन्य शहरों में नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं. इस बदलाव के बाद CNG के दाम में बदलाव हुआ है. इसके तहत दिल्ली में अब CNG की कीमत 76.09 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है. इसके उलट नोएडा और गाजियाबाद में कीमतें बढ़कर 84.70 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई हैं. इससे पहले नवंबर 2024 में IGL ने दिल्ली के बाहर के क्षेत्रों के लिए कीमतों में बदलाव किया था. IGL की कुल CNG बिक्री में राजधानी शहर का योगदान 70% है, जबकि अन्य बाजारों का हिस्सा शेष 30% है.

कमजोर बाजार में IGL के शेयरों का परफॉर्मेंस
IGL का शेयर कीमतों में बढ़ोतरी के ऐलान के बाद रिएक्शन देखने को मिल रहा. कमजोर बाजार में IGL का शेयर काफी तेजी से टूट गया है. BSE पर IGL का शेयर 4.5% की गिरावट के बाद 190 रुपए के नीचे फिसल गया है. इससे पहले शुक्रवार को शेयर 198.40 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. बता दें कि IGL का शेयर अपने 52-वीक हाई से करीब 30% नीचे कारोबार कर रहा है. इसी तरह महानगर गैस लिमिटेड (MGL) के शेयरों में 33% की गिरावट आई है.
कीमतों में इजाफा
हाल ही में किया गया मूल्य समायोजन सरकार की ओर से प्रशासित मूल्य तंत्र (APM) के तहत गैस की कीमतों में 4% की ग्रोथ करने के फैसले के अनुरूप है. इस साल अप्रैल से सितंबर के लिए APM गैस की कीमतें 6.75 डॉलर प्रति mmBtu तय की गई हैं. साल की पहली तिमाही के दौरान वे 6.5 डॉलर प्रति mmBtu पर स्थिर रहीं थीं.
सरकारी नीति और मार्केट रिएक्शन
अप्रैल 2023 के बाद से यह पहली APM गैस प्राइस में इजाफा है, जोकि किरीट पारिख पैनल की सिफारिशों का पालन करती है. पैनल ने कार्यान्वयन के तीसरे साल से 4% सालाना बढ़ोतरी का सुझाव दिया, जो अप्रैल 2023 में शुरू हुआ. एनलिस्ट्स बारीकी से निगरानी कर रहे हैं कि IGL और MGL जैसी प्रमुख कंपनियाँ इन बदलावों पर कैसे रिएक्शन देंगी.
ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने फरवरी में कहा था कि IGL के मौजूदा मार्जिन को बनाए रखने के लिए 2 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी पर्याप्त होगी.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications