नई दिल्ली। 1 जून को गैस का सिलेंडर महंगा करने के बाद आज 2 जून को सरकार ने कम्प्रेश्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) के दामों में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है। अब दिल्ली एनसीआर में इसका दाम 1 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत 42 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर अब 43 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई हैं। बढ़े हुए रेट आज सुबह यानी 2 जून को सुबह 6 बजे से लागू हो गए हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमतें 47.75 रुपये से बढ़ाकर 48.75 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई हैं।
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने की घोषणा
वाहनों के लिये सीएनजी और रसोइ घरों में पाइप से प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की आपूर्ति करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने सोमवार को कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने कहा है कि सीएनजी की कीमतें बढ़ाई गई हैं, हालांकि पीएनजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कंपनी का कहना है कि कीमतों में वृद्धि गैस स्टेशनों को कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सुरक्षित बनाने के लिए हुए अतिरिक्त खर्च के चलते की गई है।
एक दिन पहले महंगा हुआ था गैस का सिलेंडर
एक दिन पहले यानी 1 जून को ही एलपीजी के दाम भी बढ़ाए गए थे। दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर का दाम 11.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दिया गया है। नई कीमतें बढ़कर 593 रुपये हो गई हैं। इसके अलावा 19 किलोग्राम वाले गैसे सिलेंडर की कीमत 110 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़कर 1139.50 रुपये हो गई है।
कोलकाता में गैस सिलेंडर की नई कीमत
कोलकाता में अब गैस सिलेंडर की कीमत 616.00 रुपये हो गई है। पहले यह कीमत 584.50 रुपये थी।
मुंबई में गैस सिलेंडर की नई कीमत
इसके अलावा मुंबई में अब गैस सिलेंडर की नई कीमत 590.50 रुपये होगी। पहले यह कीमत 579.00 रुपये थी।
चेन्नई में गैस सिलेंडर की नई कीमत
चेन्नई में अब गैस सिलेंडर की नई कीमत 606.50 रुपये हो गई है। जो पहले 569.50 रुपये थी।
हवाई ईंधन भी हुआ महंगा
एक दिन पहले ही सरकार ने हवाई ईंधन के दाम में भारी बढ़ोतरी की है। अब दिल्ली में एटीएफ (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) 33,575 रुपये प्रति किलो लीटर मिलेगा। मई में एटीएफ की कीमत 22544 रुपये प्रति किलो लीटर थी। यानी हवाई ईंधन करीब 50 फीसदी महंगा हुआ है। अब दिल्ली में एटीएफ की 1 जून से नई कीमत 33,575 रुपये प्रति किलो लीटर होगी। एटीएफ को हवाई ईंधन भी कहा जाता है और इसके दाम में बढ़ोतरी होने से हवाई उड़ानों के भी महंगे होने की आशंका है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications