नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। यह बढ़ोतरी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के साथ साथ करनाल, कैथल में भी हुई है। दिल्ली में अब सीएनजी का दाम 44.23 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। वहीं, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में यह 50.08 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। यह कीमतें बुधवार यानी 5 अगस्त 2020 को सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। हालांकि मुजफ्फरनगर और कानपुर में सीएनजी की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है। मुजफ्फरनगर में सीएनजी का अब रेट 58.25 रुपये और कानपुर में 61.50 रुपये प्रति किलो पर स्थिर बना रहेगा। पेट्रोलियम कंपनियां इससे पहले 1 अगस्त को कोलकाता में गैस के सिलेंडर के रेट में मामूली सी बढ़त कर चुकी हैं। वहीं पेट्रोल और डीजल के रेट की तो रोज ही समीक्षा होती है। पिछले एक माह में पेट्रोल और डीजल का रेट 10 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा बढ़ चुका है।
जानें अन्य शहरों के सीएनजी के दाम
हरियाणा के करनाल में बुधवार सुबह से सीएनजी का दाम 43 पैसे प्रति किलो बढ़कर 52.28 रुपये हो गया है। पहले सीएनजी का यहां पर रेट 51.85 रुपये प्रति किलो था। कैथल में भी सीएनजी का रेट बढ़कर 52.28 रुपये प्रति किलो हो गया है।
दो महीने से बढ़ रहा है सीएनजी का दाम
आज की बढ़ोतरी को जोड़ लें तो जून से अब तक दिल्ली और एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में करीब 2.5 रुपये प्रति किलो की बढ़त हो चुकी है। इससे पहले दिल्ली एनसीआर में पिछले महीने 10 जुलाई को भी सीएनजी कीमतों में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त की गई थी। 2 जून को भी कीमतों में 1 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ था। हालांकि अप्रैल के महीने में सीएनजी कीमतों में 3.2 रुपये प्रति किलो की कटौती भी हुई थी।
इनके भी बढ़ चुके हैं रेट
पेट्रोलियम कंपनियां इससे पहले 1 अगस्त को कोलकाता में गैस के सिलेंडर के रेट में मामूली सी बढ़त कर चुकी हैं। वहीं पेट्रोल और डीजल के रेट की तो रोज ही समीक्षा होती है। पिछले एक माह में पेट्रोल और डीजल का रेट 10 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा बढ़ चुका है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications