Funding Company Funding News: आजकल स्टार्टअप कंपनियों के द्वारा जबरदस्त फंडिंग इकट्ठा की जा रही है। इसी सेगमेंट में एक और कंपनी ने 10 करोड़ की तगड़ी फंडिंग इकट्ठा की है। यह स्टार्टअप को-लिविंग की सुविधा देता है। इस कंपनी का नाम सेटल है। भारत के लगभग सभी बड़े बडे शहरों में इस कंपनी की शाखाएं फैली है। इनमें बेंगलुरु, हैदराबाद, गुरुग्राम और चेन्नई जैसे शहर शामिल है। मीडिया पर मिली जानकारी के मुताबिक इन सब शहरों में मिलाकर कंपनी के 4000 बेड्स हैं। आपको बताते चलें कि अब तक यह कंपनी इस राशि के साथ कुल 15 करोड़ रुपए का फंड जुटा चुकी है।
आपकी जानकारी के लिए बताते दें कि इस कंपनी को ग्रुहास और वी फाउंडर सर्कल के द्वारा फंडिंग मिली है। यह कंपनी 12500 से लेकर 18000 रुपए तक के किराए पर रहने के लिए एक महीने के लिए बेड मुहैया कराती है।

कहां खर्च की जाएगी फंडिंग
कंपनी ने इस फंडिंग को कहां खर्च किया जाएगा इस बात की जानकारी भी दी है। कंपनी द्वारा दिए गए बयान के अनुसार फंडिंग सेशन से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल मुख्य रूप से बिजनेस एक्सपेंशन यानी कारोबार को बढ़ाने के लिए किया जाएगा।
टीम एक्सपेंशन और टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने पर ध्यान
वहीं कंपनी अब अपनी टीम को भी और विस्तृत करने के लिए इस फंड का इस्तेमाल करेगी। इसके साथ ही टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने पर भी कंपनी का पूरा ध्यान है। इस फंडिंग ग्राउंड से जुटाए गए 10 करोड़ का कुछ हिस्सा टेक्नोलॉजी को बेहतर करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा।
कंपनी का इतिहास
आपकी जानकारी के लिए यह कंपनी एक स्टार्टअप है, जो काफी फल फूल रहा है। सेटल की स्थापना साल 2020 की शुरुआत में की गई थी। यह कंपनी मुख्य रूप से लोगों को किराए पर को लिविंग यानी सह आवास के साथ ग यानी पेइंग गेस्ट की सुविधा के अलावा अपार्टमेंट मुहैया कराने के लिए जानी जाती है। इस कंपनी के को फाउंडर अभिषेक त्रिपाठी है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की कंपनी अब को लिविंग को और बड़े और व्यापक स्तर पर ले जाने के लिए विचार कर रही है। यही कारण है कि उसे फंडिंग के लिए किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा है।
सेटल अपने को लिविंग के बिजनेस में विस्तार करके, लीडिंग प्लेयर बनना चाहता है। आगे आने वाले समय में हो सकता है कि इसकी ब्रांच भी आपको ओयो रूम्स की तरह ज्यादातर शहरों में देखने को मिले। हालांकि अभी यह सिर्फ हाय लिविंग स्टैंडर्ड वाले महंगे शहरों में मौजूद है। फिलहाल अगर कंपनी मुंबई, दिल्ली और दूसरे ऐसे शहरों में आती है तो उसे और जबरदस्त फायदा हो सकता है।
कंपनी के विस्तार के अवसर इसलिए भी काफी ज्यादा है क्योंकि आजकल लोग नौकरी करने के लिए ज्यादातर बाहर ही रहते हैं। ऐसे में अगर उन्हें अच्छे रूम रेंट पर बढ़िया कमरे अपार्टमेंट और पीजी मिलेंगे तो कंपनी का बिजनेस लगातार चलता रहेगा। शायद यही कारण भी है कि निवेशक इस कंपनी में पैसे इन्वेस्ट करने में रुचि दिखा रहे हैं। हो सकता है आगे आने वाले समय में कंपनी अपने विस्तार के लिए और भी ज्यादा फंडिंग जुटाए और इसका रेवेन्यू भी पहले की तुलना में काफी ज्यादा हो जाए।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications