Coal India Share Price Today: कोल इंडिया लिमिटेड ने बुधवार को मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए थे। कंपनी का सालाना आधार पर कंसोलिडेटेड मुनाफा 8,572 करोड़ रुपये से बढ़कर ₹9,604 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है। इसके साथ ही कंपनी ने शेयरधारकों के लिए 5.15 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा भी की है। इस कंपनी के अच्छे नतीजों के चलते शेयर प्राइस में भी तेजी देखने को मिल रही है।

कोल इंडिया के शेयरों में तेजी (Coal India Share News)
बीएसई पर कोल इंडिया के शेयर्स आज गुरुवार को 9 बजकर 34 मिनट पर 2.90% उछल गए हैं। कंपनी का शेयर प्राइस 394.40 रुपये पर है। बुधवार को कंपनी के शेयर्स 383 रुपये पर क्लोज हुए थे। शेयर ने 26 अगस्त 2024 को 544.70 रुपये का लेवल टच किया था, जोकि 52-वीक हाई भी है। पिछले 1 महीने में कंपनी के शेयर्स ने 1.41% का रिटर्न दिया है और तीन महीनों में 2.67% रिटर्न रहा है।
इंडिपेंडेंट रिसर्च एनालिस्ट ए आर रामचंद्रन के अनुसार, Coal India का स्टॉक डेली चार्ट्स पर मजबूत नजर आ रहा रहा है, जिसमें 370 रुपये पर अच्छा सपोर्ट है। अगर स्टॉक 395 रुपये के रेजिस्टेंस को पार कर के डेली क्लोज के भाव के ऊपर बंद होता है, तो नियर टर्म में इसका टारगेट 420 रुपये तक जा सकता है।
शेयरहोल्डर्स को दिया जाएगा डिविडेंड
कंपनी की तरफ से शेयर धारकों को दिये जाने वाले डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट अगले एनुअल जनरल मीटिंग में तय होगी। कंपनी ने बताया कि वार्षिक आम बैठक में तय की गई डेट से 30 दिनों के अंदर डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा। फाइनल डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय की जाएगी।
कोल इंडिया लिमिटेड का अहम एग्रीमेंट
कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) और उत्तर प्रदेश राज्य बिजली उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने 5 मई 2025 को लखनऊ में एक MoU(Memorandum of Understanding) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस एग्रीमेंट का फोकस उत्तर प्रदेश में 500 मेगावाट क्षमता की सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट स्थापित करना है।
यह पहल कोल इंडिया की ग्रीन और रिन्यूएबल एनर्जी योजनाओं का हिस्सा है। इसका फोकस राज्य में बढ़ती सोलर एनर्जी की मांग को पूरा करना और सोलर सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह एग्रीमेंट भविष्य में दोनों पक्षों के बीच किसी भी अतिरिक्त सहयोग के लिए भी मौके प्रदान करता है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications