Cochin Shipyard Stock Price: जियो-पॉलिटिकल टेंशन के बीच इंडियन डिफेंस शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। देश की लीडिंग शिपबिल्डिंग एंड शिप रिपेयरिंग कंपनी कोचीन शिपयार्ड के शेयर्स आज बुधवार को बीएसई पर 5% तक उछल गए हैं। कोचिन शिपयार्ड के शेयर्स में पिछले कई हफ्तों से जोरदार तेजी देखने को मिली है। इस डिफेंस स्टॉक ने 1 हफ्ते में 9.88% का रिटर्न दिया है। इस तेजी के पीछे जियो-पॉलिटिकल टेंशन को कारण मना जा रहा है।

जियो पॉलिटिकल टेंशन के चलते शेयरों में जोरदार तेजी
रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से एक बार फिर जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से डिफेंस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी रही है। डिफेंस सेक्टर में इंटरनेशनल कंडिशन और जियो पॉलिटिकल टेंशन की वजह से भारतीय डिफेंस स्टॉक्स में ताबड़तोड़ तेजी देखी जा रही है।
31 मई को रूस ने अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया, जिसमें उसने 472 ड्रोन और 7 मिसाइलें फायर की थी। यह हमला दोनों के बीच युद्ध की शुरुआत के बाद का सबसे बड़ा ड्रोन अटैक बताया जा रहा है। यूक्रेन की सेना ने दावा किया कि उन्होंने 385 ड्रोन को मार गिराया, जिससे उनके एयर डिफेंस सिस्टम की मजबूती भी देखने को मिली।
इसके अलावा डिप्लोमैटिक कोशिशों के बावजूद 2 जून को हुई Peace Talk का दूसरा दौर बिना किसी ठोस नतीजे के खत्म हो गया। इससे जल्द सॉल्यूशन की उम्मीदों को झटका लगा है। टेंशन बढ़ने से दुनियाभर में सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।
इसके चलते डिफेंस से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी और बढ़ी है, क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि अब दुनियाभर में रक्षा बजट और सैन्य तैयारी पर खर्च बढ़ाया जाएगा।
कोचिन शिपयार्ड की चौथी तिमाही के नतीजे
कोचीन शिपयार्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में ₹287.18 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया है, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 10% ज्यादा है। पिछले साल की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹258.88 करोड़ था।
कंपनी की ऑपरेशन से होने वाली इनकम भी इस तिमाही में 36.6% बढ़कर ₹1,757.65 करोड़ हो गई, जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में ₹1,286.04 करोड़ थी।
साथ ही, कंपनी ने बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने फाइनेंशयिल ईयर 2024-25 के लिए ₹2.25 प्रति शेयर (₹5 के फेस वैल्यू वाले शेयर पर) का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इससे पहले कंपनी ने 6 फरवरी 2025 को ₹3.50 और 7 नवंबर 2024 को ₹4.00 प्रति शेयर के दो अंतरिम डिविडेंड भी दिए थे।
कोचिन शिपयार्ड के शेयर्स में जोरदार तेजी
कोचिन शिपयार्ड के शेयर्स आज बुधवार को बीएसई पर सुबह 9:25 पर 5.05% की उछाल के साथ 2137.45 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयर्स ने 1 महीने में 40.22% का रिटर्न दिया है और 3 महीनों में 69.78% का रिटर्न दिया है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications