नई दिल्ली, सितंबर 15। एक स्मॉल कैप स्टॉक मरकरी मेटल्स लिमिटेड ने बहुत ही कम अवधि में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इस स्मॉल कैप कंपनी की मार्केट कैपिटल 170.87 करोड़ रुपये है। 1 साल की अवधि में स्टॉक में तेजी से उछाल आया है। 21 सितंबर, 2021 को बीएसई पर स्टॉक की कीमत 0.64 रुपये थी। तब से अब तक ये निवेशकों को भारी रिटर्न दे चुका है। आगे जानिए कंपनी का रिटर्न और इसकी प्रोफाइल।
1 साल में कर दिया मालामाल
मरकरी मेटल्स का शेयर 1 साल में काफी तगड़ा रिटर्न देने वाला शेयर रहा है। जैसा कि हमने बताया कि ये स्टॉक बीएसई पर 21 सितंबर 2021 को 0.64 रु पर था, जबकि आज यह 10.24 रु पर बंद हुआ है। इस शेयर ने इस दौरान लगभग सीधे 1500 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 16 लाख रु बन गए हैं और वे मालामाल हो गए।
2022 में अब तक रिटर्न
मरकरी मेटल्स का शेयर 2022 में भी अब तक शानदार रिटर्न देने वाला शेयर रहा है। ये स्टॉक बीएसई पर 03 जनवरी 2022 को 0.85 रु पर था, जबकि आज यह 10.24 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 1104.71 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 12 लाख रु से अधिक बन गए हैं।
6 महीनों में हजार फीसदी से अधिक रिटर्न
बीते 6 महीनों में भी मरकरी मेटल्स ने निवेशकों को मालामाल बना दिया है। 6 महीने पहले 28 मार्च को मरकरी मेटल्स का शेयर 0.89 रु पर था, जबकि आज यह 10.24 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने 6 महीनों में 1050.56 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 11.50 लाख रु से अधिक बन गए हैं।
1 महीने में पैसा डबल
ये शेयर केवल एक महीने में पैसा डबल कर चुका है। 16 अगस्त को यह 4.33 रु पर था, जबकि अब यह 10.24 रु पर है। यानी 1 महीने में यह 136.49 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा है। इस तरह निवेशकों के 1 लाख रु 2.36 लाख रु से अधिक बन गये हैं। बता दें कि कंपनी के पिछले 52 हफ्तों का शिखर 10.77 रु रहा है, जबकि इसी अवधि का सबसे निचला स्तर 0.64 रु रहा है। ये शेयर बाजार में 30 सितंबर 2019 को आई थी। तब से अब तक इसका कुल रिटर्न 2,911.76 फीसदी रहा है।
क्या है कंपनी का बिजनेस
मरकरी मेटल्स लिमिटेड को 4 जुलाई, 1986 को मरकरी मेटल्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम के साथ शुरू किया गया था। कंपनी को मेटल और मेटल स्क्रैप में कारोबार करने के उद्देश्य के साथ शुरू किया गया था। कंपनी ने अपनी स्थापना के समय से ही विभिन्न प्रकार के लौह और अलौह धातुओं और धातु स्क्रैप में व्यापार करना शुरू कर दिया था। कंपनी के पास उपलब्ध फंड्स के बेहतर उपयोग के लिए कंपनी वर्ष 1994 में फाइनेंस और सिक्योरिटीज के क्षेत्र में डायवर्सिफिकेशन लाई। वर्तमान में कंपनी फंड आधारित वित्तीय सेवाओं की ऑफरिंग में शामिल है जिसमें मुख्य रूप से लीज फाइनेंसिंग और शेयरों और सिक्योरिटीज में लेनदेन शामिल है। कंपनी ने निवेश गतिविधियां शुरू कर दी हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications