नई दिल्ली, जून 1। महंगाई से जूझ रहे लोगों को पेट्रोल और डीजल के बाद गैस सिलेंडर के मोर्चे पर भी अच्छी खबर मिली है। सरकार पेट्रोलियम कंपनियों ने आज से एलपीजी गैस सिलेंडर का रेट आज 135 रुपये कम कर दिया है। नए रेट आज से लागू हो गए हैं।
जानिए कौन सा सिलेंडर हुआ है सस्ता
आज पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर का रेट घटाया है। इस कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में 135 रुपये की कमी की गई है।
जानिए शहरों के हिसाब से नए रेट
कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में कमी के बाद अब इसका दिल्ली में रेट 2,354 रुपये की जगह 2,219 रुपये हो गया है। वहीं कोलकाता में इसका रेट अब 2,454 रुपये से कम होकर 2,322 रुपये रह गया है। इसके अलावा मुंबई में इस सिलेंडर का रेट अब 2,306 रुपये की जगह 2,171.50 रुपये हो गया है। वहीं चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट 2,507 रुपये से कम होकर 2,373 रुपये हो गया है।
पिछले माह बढ़े थे कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम
वहीं पिछले 2 माह में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कई बार बढ़ोतरी की गई थी। मार्च में दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2,012 रुपये थी, जो 1 अप्रैल को बढ़ाकर 2,253 रुपये हो गई थी। इसके बाद फिर 1 मई को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 102 रुपये बढ़कर 2,354 रुपये हो गई थी।
घरेलू गैस सिलेंडर का रेट नहीं बदला
वहीं आज पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि मई में इस गैस सिलेंडर की कीमत में 2 बार बढ़त हुई थी। 7 मई को गैस सिलेंडर 50 रुपये और फिर 19 मई को 3.50 रुपये यह महंगा हुआ था। इस बढ़ोत्तरी के बाद अब दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,003 रुपये हो गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications