Commercial gas cylinder became expensive: पेट्रोलियम मंत्रालय ने कमर्शियल गैस का सिलेंडर आज से महंगा कर दिया है। हालांकि पिछले महीने ही कमर्शियल गैस के सिलेंडर के रेट में 83 रुपये कमी की गई थी।
आज यानी 4 जुलाई से देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम 7 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाया है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1,773 रुपये की जगह अब 1,780 रुपये में मिलेगा।

इस बढ़त के बाद अब कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम बढ़कर 1882.50 रुपये हो गया है, जो पहले 1875.50 रुपये था। मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम बढ़कर 1732 रुपये हो गया, जो पहले 1725 रुपये था। वहीं चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1937 रुपये से बढ़कर 1944 रुपये हो गया है।
हालांकि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत समान बनी हुई हैं।
घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर दिल्ली में 1103 रुपये, कोलकाता में 1129 रुपये, मुंबई में 1102.50 रुपये और चेन्नई में 1118.50 रुपये है।
कैसे रोकें गैस सिलेंडर से होने वाले हादसे
- गैस सिलेंडर के इस्तेमाल के दौरान कई बार हादसा हो जाता है। ऐसे में कुछ सावधानियां रखी जाएं तो हादसों को रोका जा सकता है।
- गैस सिलेंडर को बंद कमरे में न रखें। सिलेंडर को हमेशा खुले में या फिर ऐसे कमरे में रखे जिसमे खिड़की और दरवाजे खुले हों।
- सिलेंडर को जिस जगह पर रखें वहां पर इतनी जगह होने चाहिए कि प्रेशर रेगुलेटर का नॉब और रबर की ट्यूब को हिलाने में परेशानी न हो।
- इसके अलावा सिलेंडर को हमेशा सीधा खड़ा रखें और उसके वाल्व को ऊपर की तरफ ही रखें।
- पहले माचिस जलाएं, फिर गैस को चालू करें
- रसोई में सूती कपड़े पहने रहें, सिंथेटिक कपड़े पहन रसोई में काम न करें
- रसोई का उपकरणों को पकड़ने के लिए अपने पहने हुए कपड़ों का प्रयोग न करें
- हवा के आवागमन के लिए सभी दरवाजे और खिडकियां खोल दें
- अगरबत्ती, मोमबत्ती और अन्य लैंप इत्यादि बंद रखें
यह भी पढ़ें: SBI : अब बिना कार्ड निकाल पाएंगे किसी भी बैंक ATM से पैसा
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications