नई दिल्ली, मई 1। महंगाई हर रूप में बढ़ रही है। एक तरफ जहां पेट्रोल और डीजल के रेट आसमान पर बने हुए हैं, वहीं गैस सिलेंडर का महंगा होना भी जारी है। देश में आज से हर शहर में गैस का सिलेंडर औसतन 100 रुपये से ज्यादा महंगा हो गया है। दिल्ली में यह दाम 104 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़े हैं।
आइये जानते हैं कि किस शेयर में कितना दाम बढ़े।
104 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर
आज 1 मई 2022 से देश में कमर्शियल गैस का सिलेंडर महंगा हो गया है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से कमर्शिलय एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम दिल्ली में 104 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाया है। यहां पर ध्यान रखने वाली बात यह है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट बीते 1 मार्च 2022 को भी 268.50 रुपये बढ़ाया गया था।
जानिए बड़े शहरों में कमर्शिलय गैस सिलेंडर के नए दाम
19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की प्रमुख शहरों कीमत
- दिल्ली में 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 2355 रुपये
- कोलकाता में 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 2455 रुपये
- मुम्बई में 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 2307 रुपये
- चेन्नई में 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 2508 रुपये
अब जानिए घर में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम
घरों में इस्तेमाल होने वाले 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की प्रमुख शहरों कीमत इस प्रकार है।
- दिल्ली में 949.50 रुपये
- मुंबई में 949.50 रुपये
- कोलकाता में 976.00 रुपये
- चेन्नई में 965.50 रुपये
आज से जेट फ्यूल भी हुआ महंगा
आज यानी 1 मई 2022 से जेट फ्यूल के दाम भी बढ़ाए गए हैं। दिल्ली में अब एयर टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) का दाम बढ़कर 11681.46 रुपये प्रति किलो लीटर हो गया है। वहीं कोलकाता में दाम 121430.48 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा कोलकाता में 115617.24 रुपये प्रति किलो लीटर और चेन्नई में 120728.03 रुपये प्रति लीटर हो गया है। दिल्ली में एटीएफ में 3649 रुपये प्रति किलो लीटर और कोलकाता में 3677 रुपये, चेन्नई मे 3795 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications