नई दिल्ली। मोदी सरकार ने पिछले ही दिनों 20 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज जारी किया था। इसका विवरण देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बतायाा था कि वह किसानों को उनकी फसल बेचने के लिए पूरे देश को एक बाजार के रूप में तैयार करने जा रहे हैं। अब किसान अपनी फसल देश में कहीं भी बेच सकता है और देशभर का व्यापारी देश के किसी भी कोने से किसानों की फसल खरीद सकता है। ऐसे में अब किसानों और व्यापारियों के बीच अब मिडिल मैन की जगह कंपनियां आ जाएंगी। हालांकि सरकार ने अभी इस पर नए नियम जारी नहीं किए हैं, लेकिन इस दिशा में काम शुरू हो गया है।

तकनीकी और वित्तीय कंपनियों के लिए भी बाजार खुला
जैसे ही वित्त मंत्री ने फसल बेचने से सरकारी नियम खोलने की घोषणा की, तभी उम्मीद की जा रही थी कि इस बाजार में अब ऐसी कंपनियों का दौर आएगा जो व्यापारी और किसानों के बीच पुल का काम करेंगी। ऐसी ही एक कंपनी सफल फसल ने पिछले कुछ दिनों से पायलेट प्रोजेक्ट चला रही थी। लेकिन इसी बीच सरकार ने किसानों के लिए बाजार को खोल दिया। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि ऐसी अभी और भी कंपनियों बाजारमें आएंगी।
'सफल फसल' किसानों को डिजिटल दुनिया से जोड़ रहा
डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन कंपनी बीपीसी और उसके एसएमई मार्केटप्लेस 'सफल फसल' ने देश के 75 हजार किसानों को तकनीकी और वित्तीय समाधान देकर उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। कंपनी का ज्यादा ध्यान इस बात पर है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद कृषि क्षेत्र और खाद्य पदार्थों की सप्लाई चेन पहले जैसे ही चलती रहे। कंपनी ने वित्तीय संस्थानों से मिलकर एक आसान क्रेडिट लाइन बनाकर कृषि उद्योग से जुड़े लोगों तक इस मुश्किल समय में आसानी से कर्ज मिलने का रास्ता बनाया है। कोरोन महामारी से कृषि क्षेत्र के सामने नई चुनौतियां आई हैं। ऐसे में सफल फसल ने कई देसी और विदेशी कंपनियों के साथ मिलकर किसानों को महत्वपूर्ण कृषि से जुड़ी सलाह देने का काम भी शुरू किया है। इसमें कोविड_19 के दौर में किसानों को सलाह दी जा रही है। इसके साथ ही किसानों को फसल के खरीदारों तक पहुंचने और सही कीमत पाने में भी मदद दी जा रही है। सफल फसल के ग्लोबल हेड देबार्षि दत्ता के अनुसार पिछले 3 हफ्तों के पायलट प्रोजेक्ट के दौरान हमें कोरोना महामारी की अप्रत्याशित चुनौती के साथ काफी तेजी से काम करना पड़ा। उनके अनुसार उनके प्लेटफार्म के माध्यम से किसानों ने कुछ वक्त में ऑनलाइन खरीद और भुगतान में काफी तेजी दिखाई है।
यह भी पढ़ें : PM Kisan हेल्पलाइन नंबर जारी : पैसा न मिले तो तुरंत बताएं
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications