अक्सर देखने को मिलता है कि जब आप सामान खरीदने जाते हैं तो दुकानदार आपको छुट्टे के बदले चॉकलेट या टॉफी पकड़ा देता है। लेकिन दुकानदारों के लिए अब ऐसा करना भारी पड़ सकता है।
नई दिल्ली: अक्सर देखने को मिलता है कि जब आप सामान खरीदने जाते हैं तो दुकानदार आपको छुट्टे के बदले चॉकलेट या टॉफी पकड़ा देता है। लेकिन दुकानदारों के लिए अब ऐसा करना भारी पड़ सकता है। जी हां लोगों को अब इस समस्या से निजात मिलने जा रहा है। अब देश में नया कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो जाने के बाद अब छुट्टे पैसे के बदले टॉफी देने की शिकायत कंज्यूमर फोरम में भी कर सकते हैं।

छुट्टे पैसे के बदले टॉफी देना महंगा पड़ेगा दुकानदार को
अगर आप बस या ट्रेन में भी सफर करते हैं तो भी ऐसी ही समस्या आपको झेलनी पड़ती है। खासतौर पर जब बाजार में दुकानदार 2 रुपये 5 रुपये के बदले ग्राहक को टॉफी पकड़ा देता है। अगर ग्राहक पैसे मांगता है तो दुकानदार साफ कहता है कि छुट्टे पैसे नहीं है। कुछ सामान खरीद लो या फिर अगली बार आओगे तो मैनेज कर लेंगे और अगली बार कभी आता नहीं है। वहीं बाद में ये देखने को मिलता है कि दुकानदार पैसा देना भूल जाता है। इन सब समस्यों से अगर आप भी परेशान है तो अब इससे निजात मिलने वाला है।
ग्राहक यहां कर सकते हैं शिकायत
इस तरह की शिकायतों के लिए भी सरकार ने कदम उठाया है। उपभोक्ता या ग्राहक इसकी शिकायत अब भारत सरकार की वेबसाइट https://jagograhakjago.gov.in/ और https://consumerhelpline.gov.in/ टोल-फ्री नंबर 1800-11-4000 या 14404 नंबर पर भी कर सकते हैं। इसके साथ ही आप मोबाइल नंबर 8130009809 पर एसएमएस के जरिए भी दुकानदार की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। गलती पाए जाने पर दुकानदार पर कार्रवाई भी हो सकती है।

खुल्ले पैसे के नाम पर वेंडर पैसेंजर से अधिक पैसे वसूलते
मिली जानकारी के मुताबिक कुछ साल पहले हरियाणा रोडवेज की बसों में छुट्टे पैसों के बदले टॉफी देने का मामला काफी तूल पकड़ा था। हरियाणा सरकार ने रोडवेज की बसों में इस तरह की शिकायत के बाद कार्रवाई की थी। इसके बाद कई राज्य सरकारों ने अपने परिचालकों को चेतावनी जारी की थी। यात्रियों से भी कहा गया था कि अगर कोई परिचालक छुट्टे पैसों की जगह टॉफी दे तो तुरंत शिकायत करें। लोगों को कई बार इस तरह की समस्या बस, ऑटो या ट्रेनों में देखने को मिलती है। वहीं यात्री के अगर 2-3 रुपये बच जाते हैं तो सामने वाला अगली बार देने की बात कह कर आगे निकल जाता है। ट्रेनों में पैसेंजर को छुट्टे पैसे को लेकर वेंडर या फंट्री स्टाफ से कहा सुनी करनी पड़ती है। खुल्ले पैसे के नाम पर वेंडर पैसेंजर से अधिक पैसे वसूलते हैं। हालांकि, इसको लेकर रेलवे ने नियम सख्त कर दिए हैं। इसके लिए रेलवे ने चाय, पानी या किसी खाद्य सामग्री का रेट तर्कसंगत कर दिया है, जिससे यात्री को मुश्किल न हो।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications