नयी दिल्ली। कोरोनावायरस ने दुनिया भर के शेयर बाजारों को बुरी तरह प्रभावित किया है। निवेशक बाजारों से अपना पैसा निकाल रहे हैं। कोरोना संकट की वजह से ही विदेशी निवेशक भारतीय बाजारों में नहीं रुक रहे हैं। अप्रैल लगातार दूसरा महीना रहा, जिसमें विदेशी निवेशकों ने भारतीय पूंजी बाजारों से भारी भरकम पूंजी निकाल ली। अप्रैल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय पूंजी बाजारों में 15403 करोड़ रुपये की बिकवाली की। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार एफपीआई ने 1 से 30 अप्रैल के दौरान इक्विटी सेगमेंट से 6,884 करोड़ रुपये और डेब्ट सेगमेंट से 8,519 करोड़ रुपये निकाले। हालांकि मार्च के मुकाबले एफपीआई ने काफी कम बिक्री की। मार्च में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजारों से रिकॉर्ड 1.1 लाख करोड़ रुपये निकाल लिए थे।

किन सेक्टरों में आ रहा पैसा
मार्केट एक्सपर्ट बताते हैं कि विदेशी निवेशक जितना भी निवेश भारत में कर रहे हैं वो लगभग सारा का सारा एनबीएफसी और फार्मा सेक्टर में आ रहा है। वहीं भारत से पैसा निकालने के पीछे असल वजह कोरोनावायरस के कारण आर्थिक स्थिति पर बनी अनिश्चितता है। निवेशक काफी सतर्क हैं और अमेरिकी डॉलर की तरफ नजर बनाए हुए हैं। दरअसल कोरोना जैसे संकट के समय निवेशक डॉलर और गोल्ड जैसे सुरक्षित उपकरणों में पैसा लगाना शुरू कर देते हैं, क्योंकि इन्हें इक्विटी बाजार के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।
लॉकडाउन में राहत पर रहेगी नजर
जानकार कहते हैं कि विदेशी निवेशक लॉकडाउन में थोड़ी राहत और देश में आर्थिक गतिविधियों में थोड़ी-थोड़ी शुरुआत पर बारीक नजर रखेंगे। साथ ही उनकी निगाह घरेलू इकोनॉमिक संकेतों पर होगी। वो यह भी देखेंगे कि देश अपने घाटे को कैसे संभालता है। जैसा कि कोरोना महामारी विभिन्न देशों में फैल रही है, इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था में गिरावट आना बहुत स्वाभाविक है। इस महामारी ने निवेशकों को डरा दिया है, जिससे विश्व स्तर पर शेयर बाजारों में बिकवाली देखी गई है। ऐसे मौकों पर विकाससील देश अधिक प्रभावित होते हैं। भारत भी इनमें शामिल है।
अप्रैल में विदेशी निवेशकों की तरफ से बिकवाली जारी रही। मगर यह मार्च के स्तरों तक नहीं पहुंची। हालांकि जानकार बताते हैं कि बाजारों में अब भी निराशा है। विदेशी निवेशक सतर्क रुख अपनाना जारी रखेंगे, जो कि भारतीय बाजारों में उनके निवेश पैटर्न में भी दिखाई देता है।
More From GoodReturns

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications