नयी दिल्ली। कोरोनावायरस ने दुनिया भर के देशों को बुरी तरह प्रभावित किया है। आम लोगों के सामने इस महामारी के कारण रोजगार और खाने-पीने की चीजों की किल्लत हो रही है। भारत में भी लोगों को भूखा रहना पड़ रहा है। इस बीच एक देश ऐसा भी है जहां ऐसी नौबत आ गई है कि लोग गोल्ड बेच कर खाना खा रहे हैं। जी हां थाईलैंड के लोग बैंगकॉक के चाइनाटाउन में अपनी गोल्ड ज्वेलरी बेचने के लिए भीड़ लगाए हुए हैं। दरअसल कोरोनावायरस के कारण थाईलैंड की इकोनॉमी लुढ़क गई है और सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। बीते मंगलवार यानी 14 अप्रैल को गोल्ड का भाव 1731.25 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया जो 7 सालों का सबसे ऊंचा स्तर है। सोने की कीमत में तेजी अमेरिका के नेतृत्व में वैश्विक उपाय के रूप में अर्थव्यवस्थाओं को मजबूती देने के लिए अरबों डॉलर की घोषणा के बाद आई।
तेजी आते ही बेचा सोना
अर्थव्यवस्थाओं के लिए अरबों डॉलर की घोषणा के साथ ही सोने की कीमतों में तेजी आई, जिससे कोरोना के कारण आर्थिक तंगी को देखते हुए लोगों ने अपने गोल्ड स्टॉक को बेच दिया। थाईलैंड के बहुत से लोग निवेश के रूप में सोने के आभूषण खरीदते हैं और रेट बढ़ने या जरूरत पड़ने पर बेच देते हैं। बैंगकॉक में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। मगर फिर भी सैकड़ों लोग यहां के चाइनाटाउन में अपने ब्रेसलेट, नेकलेस और अंगूठियां बेचने के लिए पहुंच रहे हैं, क्योंकि गोल्ड की स्थानीय कीमतों में 20 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है।
संकट से निपटने के लिए बेच रहे गोल्ड
थाईलैंड के 39 वर्षीय निवासी के मुताबिक, जो स्ट्रीट वेंडर है, उनके पास कोई बचत नहीं है, जिसके चलते इस संकट के समय से निपटने के लिए उन्होंने अपने गोल्ड को बेचने का फैसला लिया। थाईलैंड के ट्रेडर्स ने मंगलवार से करोड़ों डॉलर का गोल्ड खरीदा है। ऐसी भी दुकानें ने हैं जिन्होंने अकेले ही 60 लाख डॉलर से अधिक का सोना खरीदा है। ऐसा इसलिए क्योंकि लॉकडाउन से लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ है और उनकी आमदनी रुक गई है। ऐसे में गोल्ड बेचने के अलावा उनके पास कोई ऑप्शन नहीं है। जिन लोगों के व्यापार बुरी हालत में हैं उनके पास गोल्ड बेच कर अपने पास कैश रखना ही बेहतर है।
बच्चों की देखभाल के लिए गोल्ड की बिक्री
थाईलैंड की अर्थव्यवस्था में इस साल 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट का अनुमान है, क्योंकि वायरस ने सीमाओं को बंद कर दिया है, कैश देने वाले पर्यटन उद्योग को खत्म कर दिया और लाखों लोग बेरोजगार हो गए। ऐसे में बच्चों की देखभाल और मासिक बिल चुकाने के लिए थाईलैंड के लोग गोल्ड बेच कर गुजारा कर रहे हैं। स्थिति ऐसी है वहां लोगों की कोई इनकम नहीं है केवल खर्च ही खर्च हैं। उनके पास गोल्ड बेचने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications