कोरोना का असर कंपनियों के प्रोडक्शन पर भी पड़ रहा है। देश की दिग्गज दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने कारखानों में कामकाज बंद करने का ऐलान किया है।
नई दिल्ली, अप्रैल 22। कोरोना का असर कंपनियों के प्रोडक्शन पर भी पड़ रहा है। देश की दिग्गज दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने कारखानों में कामकाज बंद करने का ऐलान किया है। जानकारी दें कि दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटो कॉर्प ने मंगलवार को कहा कि वह देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए ग्लोबल पाट्र्स सेंटर (जीपीसी) समेत अपने सभी कारखानों में परिचालन अस्थायी रूप से रोक रही है।

22 अप्रैल से 1 मई के बीच अलग-अलग रूप से 4 दिन के लिये बंद रहेंगे प्लांट
हीरो मोटोकॉर्प ने अपने सभी प्लांट में कुछ दिनों के लिए मैन्युफैक्चरिंग स्थगित करने का फैसला किया है। बता दें कि महामारी के बढ़ते मामलों की वजह से एहतियातन यह कदम उठाया गया है। कंपनी देश भर में हीरो मोटोकॉर्प के प्लांट कुछ दिनों के लिए बंद रहेंगे। कंपनी के सभी प्लांट और जीपीसी बारी-बारी से 4 दिनों के लिए बंद रहेंगे। यह फैसला 22 अप्रैल से 1 मई तक के लिए लिया गया है। वहीं कौन सा प्लांट कब बंद होगा यह वहां के हालात को देखकर तय किया जाएगा। प्लांट बंद होने के दौरान कंपनी वहां जरूरी मेंटेनेंस करेगी।
80000 से अधिक कर्मचारी
हीरो मोटोकॉर्प के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हरियाणा के गुरुग्राम और घारूहेरा में हैं। इसके अलावा कंपनी के प्लांट आंध्र प्रदेश के चित्तूर, हरिद्वार, नीमराना और गुजरात में हैं। कंपनी के इन प्लांट्स में करीब 80000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी ने इस प्लांट को अस्थाई तौर पर बंद किया है। कर्मचारियों के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें घरों में रहने की सलाह दी गई है।
कंपनी के मुताबिक देश में सभी निर्माण कार्यों को निलंबित करने का फैसला, अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। यह कई राज्यों में लोकल शटडाउन के तहत भी आता है। इस अस्थायी लॉकडाउन का उपयोग विनिर्माण सुविधाओं पर आवश्यक रखरखाव कार्य करने के लिए किया जाएगा। इस बीच, कंपनी का दावा है कि यह निर्णय देश में अपनी मोटरसाइकिल और स्कूटर की मांग को पूरा करने की क्षमता को प्रभावित नहीं करेगा। प्रोडक्शन लॉस्, यह बताता है कि इसे शेष तिमाही में कवर कर लिया जाएगा।
कोरोना की दूसरी लहर जारी
महामारी की दूसरी लहर भारत के लिए चिंता का एक बड़ा विषय बन गई है, इस समय देश पॉजिटिव मामलों की बढ़ती संख्या और ज्यादातर हिस्सों में चिकित्सा सेवाओं के साथ गंभीर रूप से तनाव में है। दिल्ली सहित कई हिस्सों में कर्फ्यू और लॉकडाउन किया गया है, इस दौरान लोगों को घर के अंदर रहने और मास्क ना उतारने के लिए कहा जा रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications