नयी दिल्ली। कोरोना महामारी ने दुनिया भर के बाजारों और अर्थव्यवस्थाओं को प्रभावित किया था। मगर अब हालात सुधर रहे हैं और लगातार बेहतर हो रहे हैं। शेयर बाजार में जितनी गिरावट आई थी वो उससे रिकवर हो चुका है। अब कोरोना वैक्सीन का इंतजार किया जा रहा है। कई कंपनियां इस दिशा में काफी आगे पहुंच चुकी हैं। ऐसे में कोरोना की वैक्सीन आने के बाद निवेश उपकरणों पर क्या असर पड़ेगा, ये एक अहम सवाल है। अर्थव्यवस्था के खुलने के साथ शेयर बाजार मजबूत हुआ और दूसरी तरफ सोना रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे आ गया। कोरोना वैक्सीन भी निवेश के माध्यमों पर गहरा प्रभाव डाल सकती है। इसलिए पहले इस बात की गणना करके रखें कि आपको कहां फायदा हो सकता है और कहां नुकसान।
शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद
शेयर बाजार ऊपर जा सकता है। कोरोना संकट आते ही शेयर बाजार बुरी तरह टूटा था। मगर वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही में काफी मजबूत हुआ है। इतना ही नहीं तीसरी तिमाही में इसने रिकॉर्ड स्तर भी छू लिया। आगे शेयर में तेजी की संभावना जताई गई है। एक अनुमान के अनुसार सेंसेक्स अगले साल 50000 तक पहुंच सकता है।
तांबा और कच्चा तेल
माना जा रहा है कि तांबा और कच्चे तेल की मांग बढ़ेगी, जिससे इनकी कीमतों के ऊपर जाने की संभावना है। एमसीएक्स में इन दोनों कमोडिटीज के दाम बढ़ सकते हैं। इनके अलावा ब्रेंट ऑयल की कीमतों में इजाफा देखने को मिल सकता है। इन कमोडिटीज के निवेशकों के पास अभी निवेश करके पैसा कमाने का अच्छा मौका है।
सोना कहां तक जाएगा
सोना भारत में खूब खरीदा और पसंद किया जाता है। लोग ज्वेलरी के अलावा सोने में जम कर निवेश भी करते हैं। इसलिए कोरोना वैक्सीन से सोने का क्या हाल होगा ये एक अहम सवाल है। सोने में फिलहाल गिरावट जारी है, मगर आने वाले समय में सोने की कीमतों के ऊपर जाने की उम्मीद है। किसी भी संकट के समय सोना निवेश के लिहाज से सबसे बेहतर ऑप्शन माना जाता है। इस साल सोने ने 24 फीसदी रिटर्न दिया है।
डॉलर
अमेरिका की गिनती कोरोना से प्रभावित होने वाले देशों में है। कोरोना की वैक्सीन आने से अमेरिका की मुद्रा डॉलर में गिरावट आ सकती है। अनुमान लगाया गया है कि अगले साल डॉलर 20 फीसदी तक कमजोर हो सकता है। बता दें कि अमेरिका में अब तक कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। यानी कोरोना वैक्सीन का डॉलर पर निगेटिव असर देखने को मिल सकता है। हालांकि 1-2 कारण हैं जो डॉलर को कमजोर कर सकते हैं।
बॉन्ड की वैल्यू बढ़ेगी
इस समय बॉन्ड काफी निचले स्तरों पर है। मगर एक्सपर्ट्स कहते हैं कि फ्यूचर में इनकी वैल्यू में धीरे-धीरे ही सही मगर बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रोत्साहन पैकेज से महंगाई में इजाफा होगा। जो लोग करेंसी में निवेश करते है उन्हें थोड़ा तेजी से फैसले लेने होंगे, क्योंकि करेंसी में उतार-चढ़ाव से नुकसान की संभावना है। दूसरी ओर जैसा कि पहले जिक्र किया गया है कि आगे डॉलर में गिरावट आ सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications