नयी दिल्ली। मौजूदा कोरोना महामारी की तरह आने वाले अनिश्चित समय पर मार्केट एक्सपर्ट्स और फंड सलाहकारों से अक्सर सवाल पूछे जाते हैं कि क्या म्यूचुअल फंड से पैसा निकाल लेना चाहिए? क्या यह एसआईपी रोकने का समय है? या क्या निवेश करते रहना चाहिए? मौजूदा परिस्थिति के लिहाज से आगे शेयर बाजार में क्या होगा ये जानने का कोई तरीका नहीं है। बस एक्सपर्ट्स ऐसे समय पर अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग और निवेश को ज्यादा से ज्यादा सुरक्षित बनाने पर ध्यान देने को कहते हैं। इसके लिए आप मार्केट के जानकार या फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह ले सकते हैं। अगर आप म्यूचुअल फंड निवेशक हैं तो भी एक्सपर्ट्स एसआईपी के जरिए निवेश करते रहने की सलाह देते हैं।
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
जानकार कहते हैं कि शेयर बाजार के इतिहास से पता चलता है कि आखिरकार शेयर बाजार ऊपर की ओर ही बढ़ेगा। ऐसा कई बार हुआ जब शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई। लेकिन शेयर बाजार ने हर बार वापसी की। चाहे वह 1992, 2006, 2008 या 2016 हो बाजार हमेशा मजबूत रहा। मगर शेयर बाजार में गिरावट का असर म्यूचुअल फंड पर भी पड़ता है। जैसा कि पिछले कुछ महीनों में शेयर बाजार में गिरावट के साथ ही म्यूचुअल फंड स्कीम के रिटर्न काफी घटे हैं। इससे म्यूचुअल फंड निवेशकों के मन में घबराहट आना स्वाभाविक है। मगर एसआईपी के जरिए निवेश को बेस्ट ऑप्शन माना जाता है।
एसआईपी का फायदा
एसआईपी का एकमात्र उद्देश्य लागत औसत (Cost Averaging) के माध्यम से बाजार में आने वाले उतार-चढ़ाव को हराना होता है। जब बाजार नीचे होता है, तो आप म्यूचुअल फंड्स की अधिक यूनिट्स खरीदते हैं और बाजार में उछाल आने पर उच्च लागत का औसत निकाल सकते हैं। बाजार गिरे भी तो आप अपनी मौजूदा एसआईपी को जारी रखें। ऐसे समय सबसे अच्छी बात यह होती है कि आप अपने पोर्टफोलियो में कुछ और एसआईपी को शामिल कर सकते हैं। इस तरह आपको लंबे समय में मोटा मुनाफा कमाने में मदद मिलेगी। पिछले 2 महीनों में हुई बिकवाली ने लगभग हर म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो को नीचे धकेल दिया है। इसलिए यदि आपके पास पर्याप्त कैश फ्लो है, तो आपको नए एसआईपी शुरू करने पर विचार करना चाहिए। क्योंकि जैसे जैसे शेयर बाजार वापसी करेगा, म्यूचुअल फंड स्कीम के रिटर्न ऊपर जाएंगे और जितनी अधिक यूनिट्स आपके पास होंगी उतना ज्यादा मुनाफा आपको मिलेगा।
लंबी अवधि के लिए बनाएं लक्ष्य
जानकार हमेशा म्यूचुअल फंड एसआईपी में लंबी अवधि के लिए निवेश करने की सलाह देते हैं। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बड़े साम्राज्य एक दिन में नहीं बनते। इसलिए जब आप म्यूचुअल फंड और एसआईपी के माध्यम से निवेश करना शुरू करते हैं, तो आपको लंबी अवधि के लिए निवेश करने के लिए खुद को तैयार रखना चाहिए। लंबी अवधि में आपको निवेश में "कंपाउंडिंग" का फायदा भी मिलेगा। तो अगर आप अपने निवेश या स्कीम का लाभ लेने के बारे में चिंतित हैं, तो अब समय आ गया है। अपने निवेश के लिए एक सफल रणनीति तैयार करने के लिए आप फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स से संपर्क कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications