नयी दिल्ली। चीन में फैल रहे खतरनाक और जानलेवा कोरोनावायरस इंसानों के साथ-साथ कारोबारों को भी बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। एक-एक करके अलग-अलग सेक्टर इसकी चपेट में आ रहे हैं। भारत जैसे देशों की अपनी ही मुश्किल है। दरअसल जितनी भी चीजों का आयात भारत में चीन से होता है कोरोनावायरस के कारण उन सभी पर असर पड़ रहा है। क्योंकि कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच चीन में कई तरह की फैक्ट्रियों को बंद करने के आदेश हैं। भारत में पहले ही ऑटो सेक्टर और स्मार्टफोन सेक्टर प्रभावित होने लगा है। अब नंबर आया है दवाओं का। भारत में रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाली जरूरी दवाओं के दाम 70 फीसदी तक बढ़ गये हैं। दरअसल दवाओं के कच्चे माल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिससे इनकी कीमतें बढ़ रही हैं। देश में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाली पैरासिटामोल के ही दाम 40 फीसदी बढ़ गये हैं।
एजिथ्रोमाइसिन के दाम 70 फीसदी
बैक्टीरिया की वजह होने वाले गले, दांत और कान आदि के संक्रमण के इलाज में उपयोग की जाने वाली एंटीबायोटिक दवाई एजिथ्रोमाइसिन की ही कीमत 70 फीसदी तक बढ़ गयी है। भारतीय ड्रग मेकर यानी दवा निर्माताओं के अनुासार अगर अगले महीने के पहले हफ्ते तक सप्लाई फिर से शुरू नहीं हुई तो फार्मा उद्गोय को अप्रैल से शुरू होने वाले ड्रग फॉर्म्युलेशन में कमी का सामना करना पड़ सकता है। इसका मतलब साफ होगा कि कीमतें और बढ़ सकती हैं। जहां कोरोनावायरस चीन हजारों जानें ले चुका है, वहीं ये भारतीय अर्थव्यवस्था को कई तरह से प्रभावित कर रहा है।
भारत का चीन से आयात
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चीन से 2017-18 में भारत ने 55 अरब डॉलर के इलेक्ट्रॉनिक सामान का आयात किया था। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सेलुलर मोबाइल हैंडसेट का प्रोडक्शन 2017-18 में 22.5 करोड़ यूनिट तक पहुंच गया, जबकि 2015 में यह 6 करोड़ यूनिट था। इस प्रोडक्शन में चीन से आयात किये गये इलेक्ट्रॉनिक सामान का इस्तेमाल किया जाता है, जो अब प्रभावित हो रहा है।
कोरोनावायरस का बढ़ रहा प्रकोप
कोरोनावायरस से अब तक 2000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। दुनिया भर में कोरोनावायरस से 70,000 से अधिक लोग संक्रमित हैं। चीन के वुहान क्षेत्र से शुरू हुए कोरोनावायरस के भारत सहित अन्य देशों में भी मामले सामने आए हैं। यूरोप में इससे मरने के मामले सामने आने शुरू हो गये हैं। हालांकि अच्छी खबर ये है कि चीन में कोरोनावायरस के नये मामले सामने आने की गति कम हुई है।
यह भी पढ़ें - Coronavirus Effect : भारत में थम सकता है स्मार्टफोन का प्रोडक्शन
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications