नयी दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी से अधिकतर सेक्टर प्रभावित हुए हैं। इनमें ऑटो, मोबाइल, एक्सपोर्ट और टूरिज्म भी शामिल है। टूरिज्म सेक्टर की हालत खराब होने से होटल कंपनियां भी बुरी तरह प्रभावित हुईं। कोरोना संकट को देखते हुए टूरिज्म शुरू होना असंभव लग सकता है लेकिन इस बीच ग्राहकों को लुभाने के लिए होटल कंपनियां छूट, मुफ्त और अन्य ऑफर दे रही हैं। आईटीसी होटल्स ने 'वेलकमब्रेक' ऑल-इन गेटअवे पैकेज लॉन्च किया है, जिसके तहत ग्राहक अभी बुकिंग करके बाद में पेमेंट कर सकते हैं। खास बात ये है कि उनकी बुकिंग 31 अक्टूबर तक ठहरने के लिए मान्य रहेगी। आईटीसी के ये ऑफर टैक्स सहित 5299 रुपये से शुरू हैं। जिन हॉटलों के लिए ये लागू हैं उनमें मानेसर में आईटीसी ग्रैंड भारत, आईटीसी राजपुताना जयपुर, आईटीसी रॉयल बंगाल कोलकाता, आईटीसी कोहेनूर हैदराबाद और आईटीसी गार्डेनिया शामिल हैं। इसमें खाना, लेट चेक आउट, हैप्पी आवर्स और लॉन्ड्री शामिल है।
कंपनी को मिल रहा अच्छा रेस्पोंस
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार आईटीसी होटल्स के अधिकारी का कहना है कि मानेसर में आईटीसी ग्रांड भारत और वेल्कमहोटल अमृतसर के लिए पूरे भारत से जानकारी ली जी रही है। यहां तक कि मुंबई और चेन्नई जैसे शहरों में, जो अभी खुले नहीं हैं, लोग होटल के लिए सर्च कर रहे हैं। गेटवे पैकेज के अलावा आईटीसी के पास भी दिन के उपयोग वाला पैकेज भी है, जो सुबह 9 बजे से राज 9 बजे तक 12 घंटे के लिए 4499 रुपये (टैक्स सहित) से शुरू होता है।
इंडियन होटल्स का खास ऑफर
वहीं इंडियन होटल्स ने अपन 4डी (ड्रीम, ड्राइव, डिस्कवर, डिलाइट) ट्रेवल एक्सपीरियंस पैकेज की शुरुआत की है। इसमें स्पा एक्सपीरियंस के अलावा खाना और विशेष दरों पर सेनिटाइज्ड कार के जरिए ग्राहकों को लाया ले जाया जाएगा। पैकेज के तहत अजमेर में कंपनी के प्रताप महल लक्जरी रिसॉर्ट और ताजव्यू आगरा के लिए रेट क्रमश: 8400 और 8000 रु है। इसके अलावा Wyndham Hotels & Resorts अपने ट्रैवल अगेन प्रमोशन के तहत दो रात या उससे अधिक समय तक ठहरने पर 15 फीसदी की छूट दे रही है। दक्षिण एशिया में मैरियट इंटरनेशनल सेव नाओ स्टे लेटर (अभी ऑफर का फायदा उठा कर बाद में होटल में ठहरें) ऑफऱ शुरू किया है। ऑफर के तहत आप जून अंत तक रूम बुक कर सकते हैं, जिससे आपको 30 फीसदी छूट मिलेगी। आप जून 2021 तक कभी भी होटल में ठहर सकते हैं।
रेडिसन होटल ग्रुप ने शुरू किया कारोबार
जानकार कहते हैं कि लोग तीन महीने से अपने घरों में बंद हैं और वे अब बाहर घूमने जाना चाहते हैं। इसीलिए होटल भी हाई वैल्यू पैकेज पेश कर रहे हैं। रेडिसन होटल ग्रुप ने कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित प्रमुख बाजारों में ऑपरेशन फिर से शुरू कर दिया है। ये होटल कंपनी 31 अगस्त 2020 से पहले स्टे करने पर 25 फीसदी तक की छूट दे रही है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications