नयी दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच इंजीनियरिंग और निर्माण सेगमेंट की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो के प्रमुख अधिकारियों ने अपने वेतन में 53 फीसदी तक कटौती पर सहमति जताई है। ग्रुप के चेयरमैन एके नायक की सैलेरी में 24.19 फीसदी की कटौती की जाएगी। कंपनी की सालाना रिपोर्ट के अनुसार नायक ने 2018-19 में 8.15 करोड़ रु की सैलेरी ली थी। इसके मुकाबले 2019-20 में नायक ने 6.18 करोड़ रु की सैलेरी ली। लार्सन एंड टुब्रो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक एस एन सुब्रह्मण्यन ने 2019-20 के लिए 27.17 करोड़ रुपये का मेहनताना लिया। ये सैलेरी उन्हें 43.91 प्रतिशत कटौती के बाद मिली।
क्यों घटाई गई सैलेरी
कंपनी की सालाना रिपोर्ट में बताया गया है कि अधिकारियों की सैलेरी में कटौती मुख्य रूप से मौजूदा महामारी को देखते हुए लागत कम करने के उपायों के तहत ली गई है। सैलेरी में इस कटौती को अधिकारियों ने स्वेच्छा से स्वीकार किया है। कोरोना के कारोबार पर प्रभाव को देखते हुए कार्यकारी निदेशकों ने अपनी कमीशन में भी 50 प्रतिशत की स्वैच्छिक कटौती स्वीकार की। वहीं दूसरी तरफ मैनेजमेंट के अलावा 2019-20 के लिए अन्य कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की गई। बाकी कर्मचारियों की सैलेरी में औसतन 4.70 वृद्धि की गई।
सीएफओ की सैलेरी में 47 फीसदी से अधिक कटौती
पूर्णकालिक निदेशक (Whole-Time Director) और मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) आर शंकर रमन की सैलेरी में 47.33 प्रतिशत की कटौती हुई। उन्हें 13.20 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। वहीं दूसरे पूर्णकालिक निदेशक और वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष (पावर) शैलेन्द्र रॉय के वेतन में सबसे अधिक 53.01 प्रतिशत की कटौती हुई। रॉय को 6.63 करोड़ रुपये का वेतन मिला। पूर्णकालिक निदेशक और वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष (इन्फ्रास्ट्रक्चर) डीके सेन का वेतन 36.15 प्रतिशत घट कर 4.46 करोड़ रुपये, पूर्णकालिक निदेशक और वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष (बिल्डिंग, मिनरल और धातु) एमवी सतीश की सैलेरी 38.41 फीसदी घट कर 5.77 करोड़ रुपये और पूर्णकालिक निदेशक और वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष (रक्षा और स्मार्ट टेक्नोलॉजी) जे डी पाटिल का वार्षिक वेतन 38.91 प्रतिशत गिर कर 5.08 करोड़ रुपये रह गया।
आत्मनिर्भर अभियान पर जोर
नायक ने वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि यह बाहरी निर्भरता को कम करने का सही मौका है, क्योंकि दुनिया चीन के खिलाफ है और वैकल्पिक आपूर्ति स्रोतों की तलाश कर रही है। उन्होंने सरकार से आत्मानिर्भर भारत के तहत बेहतर नतीजे हासिल करने के लिए भूमि अधिग्रहण, कॉम्पिटेंसी और स्किल बिल्डिंग में बहुत आवश्यक सुधार लाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मानिर्भर भारत के आह्वान की गूंज देशभर में है। बता दें कि ग्रुप लेवल पर लार्सन एंड टुब्रो ने वित्त वर्ष 2019-20 में पीएम केयर्स फंड के लिए 150 करोड़ रुपये का योगदान दिया था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications