कोरोना के कहर ने दुनियाभर के अरबपतियों और उनकी कंपनियों को भारी नुकसान पहुंचाया है। बता दें कि दुनिया की 5 बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों का मार्केट कैप 30 जनवरी से 13 मार्च 2020 के बीच 623.23 अरब डॉलर घट
नई दिल्ली: कोरोना के कहर ने दुनियाभर के अरबपतियों और उनकी कंपनियों को भारी नुकसान पहुंचाया है। बता दें कि दुनिया की 5 बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों का मार्केट कैप 30 जनवरी से 13 मार्च 2020 के बीच 623.23 अरब डॉलर घट गया। जिनमें ये कंपनियां गूगल, फेसबुक, एप्पल, माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन हैं। मिली जानकारी के मुतबिक YCharts के आंकड़ों से ये बात सामने आई है। इसकी वजह कोरोना वायरस रहा, जिसे डब्लूएचओ पब्लिक हेल्थ इमर्जेन्सी घोषित कर चुका है। इतना ही नहीं कोरोना वायरस से पूरी दुनिया के शेयर बाजार और अर्थव्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। वहीं पांचों टेक कंपनियों का कुल मिलाकर मार्केट कैप 5.26 लाख करोड़ डॉलर से घटकर लगभग 4.63 लाख करोड़ डॉलर रह गया।

एप्पल को सबसे ज्यादा नुकसान
सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 30 जनवरी को 1.417 लाख करोड़ डॉलर था, जो 13 मार्च तक 201 अरब डॉलर घटकर 1.216 लाख करोड़ डॉलर पर आ गया। एप्पल के बाद सबसे ज्यादा नुकसान गूगल की पेरेंट कंपनी एल्फाबेट इंक को हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 1.001 लाख करोड़ डॉलर से घटकर 838.30 अरब डॉलर पर आ गया। फेसबुक का मार्केट कैप 597.25 अरब डॉलर से घटकर 485.37 अरब डॉलर पर आ गया। फेसबुक को इस आपदा से 111.88 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।
COVID-19 की वजह से दुनियाभर की अर्थव्यवस्था को लगा बड़ा धक्का
बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कंपनियां अपने परिचालन घटा रही हैं ताकि उनके कर्मचारियों और ग्राहकों पर इस बीमारी का प्रभाव सीमित रहे। लेकिन इससे उनकी ग्रोथ प्रभावित हो रही है। उदाहरण के तौर पर एप्पल कह चुकी है कि वह ग्रेटर चाइना के बाहर अपने सभी स्टोर 27 मार्च तक बंद रखेगी। वहीं seekpingalpha.com के मुताबिक, Needham की विश्लेषक लॉरा मार्टिन ने 2020 में Facebook को प्राप्त होने वाले रेवेन्यु अनुमान को 85.14 अरब डॉलर से घटाकर 83.39 अरब डॉलर कर दिया है। बता करें माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन की तो दोनों कंपनियों की हालत पस्त है। दो अन्य कंपनियों, माइक्रोसॉफ्ट और एप्पल का मार्केट कैप क्रमश: 106 अरब डॉलर और 42.65 अरब डॉलर घटा है। शुक्रवार को मार्केट बंद होने तक माइक्रोसॉफ्ट का मार्केट कैप 1.208 ट्रिलियन डॉलर और अमेजन का मार्केट कैप 888.9 अरब डॉलर हो गया है। COVID-19 की वजह से दुनियाभर की अर्थव्यवस्था को बड़ा धक्का लगा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications