नयी दिल्ली। कोरोनावायरस के चलते बहुत सारी सेवाएं भी बाधित हो रही हैं। कई देश फ्लाइटों के आने-जाने पर रोक लगा रहे हैं, जिनमें भारत भी शामिल है। इससे यदि आप फ्लाइट का टिकट बुक कर दें तो आपको टिकट कैंसल करना पड़ सकता है। इसी के चलते आपको टिकट कैंसेलेशन का चार्ज देना होगा। मगर देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने एक बड़ा ऐलान किया है। इंडिगो ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए कोरोनोवायरस से बिगड़ रहे हालात के चलते 31 मार्च तक फ्लाइट बुकिंग के कैंसेलेशन और सफर की तारीख बदलने पर लगने वाले शुल्क को हटा दिया है। इंडिगो ने एक बयान जारी कर कहा है कि 12 मार्च से 31 मार्च के बीच की गई मौजूदा और नई घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय बुकिंग पर कैंसेलेशन फीस माफ कर दी गई है।

तारीख बदलने पर भी कोई चार्ज नहीं
टिकट कैंसलेशन चार्ज हटाने के साथ-साथ इंडिगो ने 12 मार्च से 31 मार्च के बीच बुक की गई उड़ानों के लिए तारीख में बदलाव के लिए भी कोई शुल्क न लेने का ऐलान किया है। इंडिगो के चीफ कमर्शियल ऑफिसर विलियम बॉल्टर ने एक बयान में कहा है कि हम इस बात को समझ रहे हैं कि वर्तमान कोरोनावायरस के चलते कुछ यात्रियों सफर करने को लेकर चिंतित हैं। इस चिंता को दूर करने और उनकी यात्रा को टेंशन फ्री बनाने के लिए, हम अगले दो हफ्तों के दौरान अपने नॉर्मल चेंज (तारीख बदलना) शुल्क हटा रहे हैं।
चेंज फी के बिना रिशेड्यूलिंग
विलियम बॉल्टर ने कहा कि इससे इंडिगो में सफर करने वालों को चेंज फी के बिना रिशेड्यूलिंग की सुविधा के साथ "किफायती" किराए पर अपना फ्लाइट टिकट बुक करने में मदद मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि कोरोनोवायरस हम सभी के लिए एक गंभीर चुनौती है, ऐसे में इस तरह के उपाय भारत की यात्रा पर वायरस के प्रभाव को कम करने में मदद करेंगे।
यह भी पढ़ें - एक बार फिर टाटा की हो जायेगी एयर इंडिया, 88 साल बाद पलटेगा इतिहास
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications