नयी दिल्ली। कोटक महिंद्रा समूह ने अपने ग्राहकों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने कार्यालयों और ब्रांचों पर कई उपाय लागू किए हैं। इस समय कोटक की हर ब्रांच और कस्टमर संपर्क सेटर पर सीमित कर्मचारी ही काम कर रहे हैं। ग्राहकों को घरों से बैंकिंग सेवाओं के लिए कोटक की नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। 23 मार्च से कोटक की बैंक शाखाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुल रही हैं। साथ ही कोटक ग्रुप ने अपने हर संभव डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है। कंपनी के पास कर्मचारियों के लिए दूरी बनाकर चीजों का एक्सेस देने के लिए एक सुरक्षित सिस्टम है जो सुरक्षा प्रोटोकॉल सुनिश्चित करता है।

सुरक्षा के खास उपाय
ऑफिस और शाखाओं में काम करने वाले कर्मचारियों को सुरक्षा के लिए सैनिटाइज़र और मास्क से लैस किया गया। साथ ही उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता की आदतों से संबंधित स्वास्थ्य सलाह का पालन करने को कहा जा रहा है। जहाँ भी जरूरी है कार्यालयों और शाखाओं में स्वच्छता का काम लगातार किया जा रहा है। कोटक ने एक सबसे खास ऐलान भी किया है। बता दें कि कोरोनावायरस के टेस्ट के लिए जिस भी कर्मचारी को सलाह दी गयी है उसे और उसके परिवार के टेस्ट का खर्चा कंपनी उठाएगी। साथ ही कोटक ग्रुप इस महीने की सैलेरी जल्दी ही यानी 26 मार्च 2020 को दे देगा।
देश में चल रहा लॉकडाउन
कोरोनावायरस न फैले इसके लिए पीएम मोदी ने देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित कर रखा है। इस दौरान लोगों को बिना जरूरत के घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गयी। साथ ही बाहर से आते ही हाथ ठीक से धोने और घर से बार सोशल डिस्टेंस बना कर रखने को कहा गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications